AutomobilesBreaking NewsJamshedpurJharkhand

Tata Motors के 151 बाई सिक्स कर्मियों को स्थायीकरण का मिला तोहफा, ग्रेड की अवधि चार साल हुई

Jamshedpur: टाटा मोटर्स के कर्मचारियों का ग्रेड शनिवार शाम पांच बजे हो गया. कंपनी के जेनरल ऑफिस में हुए समझौते में 151 बाई सिक्स कर्मियों को स्थायीकरण का लाभ मिला. पुराने और नये (जेओ) ग्रेड के कर्मचारियों के वेतन में फिक्स्ड लगभग 14 हजार की बढ़ोतरी हुई है. एवेलेबल में तीन हजार रूपए की बढ़ोतरी हुई है. बढ़ी हुई राशि पहले साल 65 फीसदी मिलेगी.

यही नहीं, बढ़ी हुई महंगाई को देखते हुए बाई सिक्स कर्मियों के वेतन में चार हजार रुपए की बढ़ोतरी की गई है. ग्रेड की अवधि को तीन साल से बढ़ाकर चार साल कर दिया गया है. ग्रेड समझौते पर प्रबंधन और यूनियन के पदाधिकारियों के साथ डीएलसी ने समझौता किया. इस बारे में यूनियन की ओर से टाटा मोटर्स यूनियन कार्यालय में शाम 6 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई है, जिसमें ग्रेड के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी.

ये भी पढ़ें- Jamshedpur Politics : भाजमो नेताओं ने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पर बोला हमला, खास उपाध‍ि से नवाजा

Related Articles

Back to top button