
Latehar : झारखंड सरकार के दो वर्ष पूरा होने पर नगर भवन में विकास शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में विधायक लातेहार वैद्यनाथ राम, उपायुक्त लातेहार अबु इमरान ने शिरकत की. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक लातेहार वैद्यनाथ राम ने कहा कि सरकार की सोच है कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे, इसी सोच को लेकर सरकार ने आपके अधिकार,आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आरंभ किया जिससे राज्य भर में कई व्यक्ति लाभान्वित हुए, जो योजनाओं के लाभ से वंचित थे.
विधायक ने कहा कि कोरोना काल में लातेहार जिला प्रशासन ने काफी अच्छा कार्य किया एवं एक मिसाल कायम किया.
इसे भी पढ़ें:बिजली की समस्या से परेशान जनता, छह-सात घंटे हो रही बिजली कटौती
उपायुक्त लातेहार अबु इमरान ने विकास शिविर में सबसे पहले विकास योजनाओं के क्रियान्यवन में जिले की उपलब्धियों के बारे जानकारी दी. उपायुक्त ने कहा कि जिले के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचे, इसी लक्ष्य को लेकर जिला प्रशासन कार्य कर रहा है.
उन्होंने कहा कि आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जिले में कुल 40 हजार आवेदन आए जिसमें लगभग 24 हजार आवेदन का निष्पादन कर दिया गया है, जल्द ही लंबित सभी आवेदनों का नियम के तहत निष्पादन कर दिया जायेगा.
इसे भी पढ़ें:26 जनवरी से राज्य में पेट्रोल पर 25 रुपये प्रति लीटर की राहत, सिर्फ दोपहिया वाहनों को मिलेगा लाभ
उपायुक्त ने बताया कि कोरोना टीकाकरण में भी लातेहार जिला काफी अच्छा कर रहा है. लगभग 76 प्रतिशत लोग कोविड टीका का पहला डोज ले चुके है. उन्होंने जिलेवासियों से अपील किया कि जो अबतक टीका नहीं लगाए है वह जल्द टीका लगवा लें.
मौके पर पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन, वन प्रमंडल पदाधिकारी रोशन कुमार, जिप उपाध्यक्ष राजेन्द्र साहू, नगर पंचायत उपाध्यक्ष नवीन कुमार सिन्हा, विधायक प्रतिनिधि मनिका हरिशंकर यादव, लातेहार विधायक प्रतिनिधि प्रभात कुमार,जिप सदस्य विनोद उरांव,आइटीडीए निदेशक विंदेश्वरी ततमा, अपर समाहर्ता आलोक शिकारी कच्छप समेत जनप्रतिनिधि,पदाधिकारी मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें:केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय की पहल, इन्टर सिटी फ्रीडम टू वॉक एंड साइक्लिंग कैंपेन-2 लांच
338 करोड़ 77 लाख की 2556 योजनाओं का उदघाटन-शिलान्यास एवं परिसंपतियों वितरण
विधायक बैद्यनाथ राम, उपायुक्त अबु इमरान समेत जनप्रतिनिधियों के द्वारा कुल 338 करोड़ 77 लाख 10 हजार की राशि की विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास एव परिसंपतियों का वितरण किया गया.
इस दौरान 208 करोड़, 28 लाख 79 हजार की राशि से 143 योजनाओं का उद्घाटन किया गया, जबकि 116 करोड़ 39 लाख 85 हजार की राशि से कुल 190 योजनाओें का शिलान्यास हुआ. वही 14 करोड़ 8 लाख 48 हजार की राशि से कुल 2556 लाभूको के बीच परिसंपतियों को वितरण किया गया.
इसे भी पढ़ें:स्थापना दिवस पर करोड़ों रुपये खर्च कर हेमंत सरकार ने दिखाये मुंगेरी लाल के हसीन सपने: दीपक प्रकाश




