
Dhanbad : पिछले दिनों गढ़वा में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मेडल प्राप्त करने वाले सभी खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. धनबाद जिला एथलेटिक संघ ने बुधवार को कोयला नगर मैदान धनबाद में एक कार्यक्रम आयोजित कर खिलाड़ियों को सम्मानित किया. एथलीट खिलाड़ी गौतम कुमार महतो, विवेक कुमार सिह और विष्णु कुमार दास को शॉल देकर सम्मानित किया गया. ज्ञात रहे कि धनबाद टीम ने अंतर जिला राज्य प्रतियोगिता में काफी अच्छा प्रदर्शन करते हुए कई मेडल प्राप्त प्राप्त किये.
इसे भी पढ़ें:केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय की पहल, इन्टर सिटी फ्रीडम टू वॉक एंड साइक्लिंग कैंपेन-2 लांच
खिलाड़ियों को किरण रानी नायक, जुबेर आलम, सुनील मिश्रा, तारक नाथ दास, एके तिवारी, पी एन बनर्जी और बंधन टोप्पो ने सम्मानित किया.
धनबाद टीम 20 वर्ष बालक वर्ग में ओवरऑल ट्रॉफी प्रदान किया गया और पुरुष वर्ग में भी ओवरऑल ट्रॉफी प्रदान किया गया. सम्मान समारोह में लखन पाल, शिबू मंडल, राणा बनर्जी, आरपी सिंह का सराहनीय योगदान रहा.
इसे भी पढ़ें:बिजली की समस्या से परेशान जनता, छह-सात घंटे हो रही बिजली कटौती




