Jamshedpur

तांतनगर : 20सूत्री सदस्य मिथिलेश गोप का किया गया अभिनंदन

Tantnagar : झारखंड सरकार के योजना व विकास विभाग ने नौ सदस्यीय प्रखंड 20सूत्री कार्यक्रय कार्यान्वयन समिति का गठन कर दिया गया है. पश्चिमी सिंहभूम के उलीडीह गांव निवासी कृष्ण चंद्र गोप उर्फ मिथिलेश गोप को सदस्य मनोनीत किया गया है. मिथिलेश एक वरिष्ठ झामुमो नेता हैं. वे प्रखंड क्षेत्र के विकास के लिए सामाजिक रुप से कार्य करते रहे हैं. मिथिलेश को प्रखंड बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के सदस्य बनाए जाने पर उलीडीह गांव में हर्ष का माहौल है. गुरुवार को गौड़ समाज और ओबीसी एकता मंच की ओर से गांव में एक सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया गया. इस दौरान बधाई देने वालों का तांता लगा रहा और उनका फूल माला से स्वागत किया  गया.  मौके पर मौजूद लोगों ने आशा व्यक्त की कि इस जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी ईमानदारी से करेंगे. जनहित का कार्य करेंगे. साथ ही प्रखंड में समाज को मजबूत करने में बल मिलेगा.  मौके पर नव मनोनीत सदस्य मिथिलेश गोप ने भी ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी ईमानदारी के साथ कार्य करने का भरोसा दिया.

मौके पर ये थे मौजूद

मौके पर बुद्धिजीवियों में बासुदेव गोप, पीतांबर गोप, बैदू गोप, उमेश गोप, सुकरा गोप, सुधीर गोप, मनोज गोप, सुदर्शन पान, दीपक गोप, जगमोहन गोप, गंगाधर गोप, चक्रधर गोप, रघुनाथ सावैया आदि मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें- आदित्यपुर विकास समिति ने वार्ड 35 में बांटे 600 कंबल

Related Articles

Back to top button