
Ranchi : क्या झारखंड की राजधानी रांची की विधि-व्यवस्था की हालत चिंताजनक है? ऐसा राज्य की सरकार को लगे या लगे, बीजेपी सरकार के सेंट्रल मिनिस्टर ऑफ ट्राइबल अफेयर्स और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा को ऐसा लगता है.
उन्होंने शुक्रवार को फेसबुक पर एक पोस्ट डाला. पोस्ट में उन्होंने लिखा, “रांची में दिनदहाड़े भीड़ भाड़ वाले लालपुर में जिन दो सगे भाइयों रोहित और राहुल ख़िरवाल को बदमाशों ने गोली मारी थी. आज उनका हाल जानने दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल गया. उनसे आईसीयू में जाकर मिला. आईसीयू में उपचार कर रहे चिकित्सक से जानकारी भी ली. उन दोनों के पिता बनवारी खीरवाल एवं परिवार के लोगों से भी मिला. रांची में विधि व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है.”
इसे भी पढ़ें : #JharkhandPolice ने HC को सौंपे दागी जनप्रतिनिधियों के ब्योरे में CM, तीन मंत्रियों व सांसद का नाम छिपाया
ना ही गिरफ्तारी हुई है और ना ही किसी पर कार्रवाई
लालपुर बीआइटी एक्सटेंशन के पास सोमवार दोपहर बीच सड़क पर भीड़ के बीच पिस्टल से लैस बाइक सवार पांच अपराधी अमरावती कॉम्प्लेक्स स्थित ज्वेलरी दुकान गहना घर में डकैती करने के इरादे से घुसे.
विरोध करने पर दुकान मालिक बनवारी लाल खिरवार के दो बेटे रोहित (39) और राहुल (35) को गोली मार दी. फिर पीस रोड, कोकर चूना भट्ठा, कोकर चौक, बूटी मोड़ होते हुए फरार हो गये.
अपराधी 20 अंगूठी और सीसीटीवी का डीवीआर भी ले गये. इस घटना को अंजाम देकर भागने में उन्हें मात्र दो मिनट लगे.
इसे भी पढ़ें : पलामूः टीकाकरण के लिए मेडिकल काॅलेज अस्पताल में की जा रही अवैध वूसली, वीडियो वायरल
पिस्टल लहराते हुए अपराधी रांची की हमेशा जाम रहने वाली ट्रैफिक

के बीच बाइक से आधे से भी कम समय में रामगढ़ टोल पहुंच गये. लेकिन पुलिस उन्हें कहीं भी गिरफ्तार नहीं कर सकी.
अभी तक गिरफ्तारी के नाम पर छापे मारे जा रहे हैं. वहीं पुलिस की ऐसी लापरवाही के लिए किसी पर किसी तरह की कार्रवाई अभी तक नहीं की गयी है.
प्रशासन की तरफ से या सत्ताधारी बीजेपी की तरफ से किसी तरह का कोई बयान भी जारी नहीं किया गया है. इस बीच केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का रांची की विधि व्यवस्था पर चिंता जाहिर करना सरकार और प्रशासन दोनों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाता है.
इसे भी पढ़ें : जीरो टॉलरेंस सरकार में चोरी हो गयीं #MNREGA से बनी 4 करोड़ की 40 सड़कें




