Ranchi

दो करोड़ रुपये लागत से तमाड़ विधायक ने रखी दो विकास योजनाओं की आधारशिला

Bundu: बुंडू अनुमंडल के तमाड़ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बादला में शुक्रवार को सिंचाई विभाग की शाखा नहर निर्माण का शिलान्यास विधायक विकास कुमार मुंडा ने किया. एक किलोमीटर लंबी शाखा नहर लगभग 1.85 करोड़ लागत से बनेगा. इस शाखा नहर के बन जाने से सैकड़ो किसानो के खेतो तक पानी पहुंचेगा. इधर मुख्य नहर से दुलमी गांव तक 500 मीटर लंबी पीसीसी सड़क निर्माण का शिलान्यास विधायक विकास कुमार मुंडा ने किया. सड़क की लागत लगभग 30 लाख रुपैया की राशि से निर्माण किया जाएगा. शिलान्यास के बाद बादला गांव में विधायक ने सैकड़ो ग्रामीणों के साथ बैठक किया. बैठक में ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष कई समस्याएं रखी. जिनमे मुख्य रूप से ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग रखी. विधायक ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया की जल्द आपकी मांगे पूरी की जाएगी. विधायक ने प्रेस वार्ता कर कहा कि आगामी तीन माह के अंदर विधानसभा क्षेत्र में एक सौ किलोमीटर सड़क का शिलान्यास करने जा रहे हैं. अधिकांश गांवो की सड़कों को मुख्य सड़क तक जोड़ने के लिए सड़क का शिलान्यास किया जाएगा. उन्होंने दावा किया है कि आगामी विधानसभा चुनाव तक सभी गांवो को पक्की सड़क देने का काम करने जा रहे हैं. मौके पर प्रदीप मुंडा, मृत्युंजय महतो, मलिन महतो, मुन्ना महतो आदी सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button