Jamshedpur

सुरदा माइंस में कल होगी वार्ता, सीओ ने की ग्रामप्रधान और ग्रामीणों के साथ बैठक

Musabani : सूरदा माइन्स लीज नवीकरण मामले में कल वार्ता होने वाली है. इसकी जानकारी सीओ ने ग्राम प्रधानों और गांव के लोगों के साथ की बैठक में दी. बैठक में थाना प्रभारी राजा दिलावर भी मौजूद थे. ग्राम प्रधानों और ग्रामीणों ने गतिरोध समाप्त करने के लिए 3 सूत्री मांगों को रखा. इसमें लीज नवीकरण जल्द से जल्द कर माइंस में उत्पादन प्रारंभ करने, प्रत्येक मजदूर को 15 दिन का रोजगार प्रतिमाह देने, सूरदा माइन्स 3 शाफ्ट और 4 शाफ़्ट का डी वाटरिंग कार्य चालू करने संबंधी मांगें शामिल हैं. मांगों को सुनकर अंचल अधिकारी ने कहा कि मैं आपकी मांगों को अनुमंडल पदाधिकारी घाटशिला और हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के इकाई प्रमुख के समक्ष भेज दूंगा. जिसके बाद निर्णायक वार्ता कराई जाएगी. देर शाम ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि सोमाय टुडू ने बताया कि कंपनी प्रबंधन की ओर से गुरुवार को प्रशासनिक भवन सुरदा में गतिरोध समाप्त करने को लेकर बैठक बुलाई गई है. इसमें अनुमंडल पदाधिकारी सत्यवीर रजक और एचसीएल आईसीसी के इकाई प्रमुख संजय सिंह सहित वरीय अधिकारी शामिल होंगे.

इसे भी पढ़ें- मुसाबनी : विधायक ने किया पलाश मार्ट का उद्घाटन

Related Articles

Back to top button