JharkhandRanchi

राज्य में दस अगस्त तक जारी रहेगा बारिश का असर, कुछ जिलों के लिये येलो अलर्ट जारी

Ranchi: राज्य में अभी बारिश का असर बरकरार रहेगा. आने वाले दिनों में भी रुक -रुक कर बारिश का असर देखा जायेगा. वहीं, कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना भी मौसम विभाग ने जारी की है. मौसम विज्ञान केंद्र रांची की मानें तो राज्य में आने वाले 8 अगस्त तक बारिश का असर जारी रहेगा. इस दौरान छह और सात अगस्त को राज्य के उत्तर पश्चिमी और दक्षिण पश्चिमी हिस्से में भारी बारिश की संभावना है.

इन जिलों में भारी बारिश के मददेनजर येलो अलर्ट जारी किया गया है. जबकि नौ और दस अगस्त को राज्य के कई स्थानों में बारिश की जानकारी दी गयी है. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राज्य में अभी मानसून का असर जारी रहेगा. जहां आठ अगस्त तक राज्य के दक्षिण पश्चिमी और उत्तर पश्चिमी हिस्से में भारी बारिश के संकेत है. इसमें पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, खूंटी, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, पलामू, लातेहार, चतरा, गढ़वा जिले में बारिश की संभावना अधिक है. वहीं अन्य हिस्से में दिन में एक से दो बार भारी बारिश की संभावना है.

राजधानी रांची की बात करें तो आने वाले दस अगस्त तक राजधानी के अधिकांश हिस्से में बादल छाये रहेंगे. इसमें कुछ हिस्से में धूप भी निकल सकती है. वहीं, दिन में एक से दो बार मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की जा सकती है.

Related Articles

Back to top button