
Ranchi: राजधानी रांची के नामकुम थाना इलाके में रेलवे ट्रैक के नजदीक एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है. युवक का शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. युवक की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है. पुलिस ने अज्ञात युवक का शव बरामद किया है. पुलिस को सूचना मिली कि रेलवे लाइन के पोल संख्या 413 के पास शव है.
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. खबर लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पायी है. संभवतः ट्रैक पार करने के दौरान किसी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.




