Bihar

बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर को मिली जान से मारने की धमकी, खुले में नमाज पढ़ने का किया था विरोध

Patna : बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचोल को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है. उन्हें विदेशी नंबर से कॉल आया था. गौरतलब है कि पिछले दिनों उन्होंने मुसलमानों द्वारा खुले में नमाज पढ़ने का विरोध किया था. फोन पर कहा गया कि नमाज के साथ-साथ अगर ऐसे सवालों को वह उठाएंगे तो उनकी बोलती बंद कर दी जाएगी. इस घटना को लेकर सचिवालय थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है.

नमाज के ऊपर बकवास बंद करने की दी धमकी

जेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर को नंबर +14242545679 से कॉल आया था. कॉल करने वाले ने सीधे उन्हें कहा कि नमाज के ऊपर वह बकवास करना बंद करें. अगर वह ऐसे विवादित मुद्दों के साथ एक खास वर्ग पर बोलना बंद नहीं करेंगे तो बोलती बंद कर दी जाएगी. खुद बीजेपी विधायक को इस बात की उम्मीद नहीं थी कि उन्हें फोन पर धमकी मिलेगी . बीजेपी विधायक ने कहा कि वह इसकी शिकायत पुलिस से करने वाले हैं. इसके बाद फोन तुरंत कट गया. बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर इस मामले में गुरुवार को बिहार के डीजीपी से लिखित शिकायत करेंगे.

Related Articles

Back to top button