
Ranchi: पूर्व सांसद फुरकान अंसारी को हल्की चोट आई है. झारखंड विधानसभा परिसर में फुरकान अंसारी की गाड़ी सीएम हेमंत सोरेन की काफिले में चलने वाली जिप्सी से टकरा गई. वह मीडियाकर्मियों से बातचीत कर विध8 परिसर से निकल रहे थे. विधानसभा में प्रतिनियुक्त डॉ अजीत कुमार मौके पर पहुंचकर उनका शुरुआती जांच किया. पूर्व सांसद के हाथ में चोटें आई है. डॉक्टर अजीत के मुताबिक उनका पल्स नॉर्मल है. आगे की जांच के लिए उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है.
जानकारी मिलते ही सदन से दौड़कर निकले इरफान
पिता फुरकान अंसारी की दुर्घटना की खबर सदन में मौजूद विधायक इरफान अंसारी को मिली. जानकारी मिलते ही इरफान पिता को देखने सदन से दौड़कर निकले. मौके पर पहुंचने के बाद वह अपने पिता को लेकर अस्पताल गए.
इसे भी पढ़ें: ऑफिस बुलाकर डीएसपी अजय कुमार ने शख्स का तोड़ा हाथ, बाबूलाल ने कहा- ” पुलिस अधिकारी है या क्रिमिनल “




