BiharCrime News

नवगछिया में पिकअप वैन ने युवक को मारी टक्कर, मौत

Naugachiya:  जिले के  बिहपुर बजरंगबली मंदिर के पास मंगलवार को तेज रफ्तार  पिकअप वैन ने अनियंत्रित होकर एक युवक को  टक्कर मार दी. जिससे उसकी दुर्घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जिसके बाद नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में शव का पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाया.  मृतक की पहचान मधेपुरा जिला के चौसा थाना के फुलौत निवासी जयजय राम उर्फ छोटू के रूप में की गई है. जानकारी के अनुसार जयजय राम बाइक से बहन बेबी देवी के घर अरसंडी जा रहा था. बिहपुर चौक के बजरंगबली मंदिर के पास पिकअप 407 ने टक्कर मार दिया. जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

इसे भी पढ़ें: मुंगेर में नवनिर्वाचित मुखिया हत्याकांड में शामिल हार्डकोर नक्सली लखीसराय से गिरफ्तार

 

Related Articles

Back to top button