Crime NewsDhanbadJharkhand

झरिया: सुदामडीह में एक घर से लाखों की चोरी

Dhanbad: जिले के झरिया के सुदामडीह थाना क्षेत्र में रविवार रात चोरों ने एक घर पर हाथ साफ किया. चोरों ने सुरेन्द्र ठाकुर के घर का ताला तोड़ कर लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया. इस दौरान अपराधी नकद और कीमती सामान ले उड़ें.

इसे भी पढ़ेंः15 नवंबर को देश भर में रीलॉन्च होगी जावा मोटरसाइकिल

बताया जा रहा है कि सुरेन्द्र ठाकुर का लोको बाजार में सैलून है. रोजाना की तरह रविवार को भी वो अपने बेटे के साथ अपनी दुकान में थे, और सुरेन्द्र की पत्नी अपने घर से रात 9 बजे अपने पति को लाने दुकान चली गई. परिवार के लोग जब दुकान से घर लौटे तो घर का मुख्य दरवाजे का ताला टूटा देखा. जिसके बाद पीड़ित परिवार शोर मचाने लगे, हल्ला सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए और घटना जानकारी पास के थाने को दी. जानकारी मिलते ही सुदामडीह पुलिस दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई.

इसे भी पढ़ेंःदिल्ली में शरद यादव से मिले उपेंद्र कुशवाहा, क्या खेमा बदलेगी रालोसपा ?

जांच के दौरन पीड़ित परिवार ने देखा सभी बक्से का ताला टूटा हुआ है. पीड़ित परिवार ने पुलिस को बताया कि एक लाख रुपये नकद और लगभग 70 से 80 हजार रुपये के सामान की चोरी हुई है. दरअसल पीड़ित परिवार के बड़े बेटे की दिसंबर महीने में ही शादी होनेवाली है. ऐसे में घर में नकद पैसे और जेवरात रखे थे, जिस पर चोरों ने हाथ साफ कर लिया. ,
एक ओर जहां इस घटना से पीड़ित परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है, वही पिछले कई महीनो से सुदामडीह थाना क्षेत्र में चोरी की बढ़ती घटनाओं के कारण लोगों में दहशत और गुस्सा दोनों है.

इसे भी पढ़ेंःकठिन डगर है गैर सेवा से आईएएस में प्रमोशन, थ्री लेयर पर आंका जाता…

Related Articles

Back to top button