JharkhandLead NewsRanchi

राजधानी समेत कुछ जिलों में कल गर्जन के साथ बारिश की संभावना

Ranchi: राज्य के मौसम ने एक बार फिर से करवट ली है. जहां कोहरा और बादल के कारण मौसम का मिजाज बदल गया है. वहीं, एक फरवरी को राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है. इस संबध में मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से सूचना जारी की गयी है. जिसमें बताया गया है कि एक फरवरी को राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है. इसमें  दक्षिणी, उत्तर पूर्वी और मध्य हिस्से में होने की संभावना है. इसमें पूर्वी सिहंभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला खरसावां, देवघर, चतरा, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, बोकारो, रांची, खूंटी, रामगढ़ में बारिश की संभावना है. इसके साथ ही इस दौरान अन्य जिलों में बादल छाये रहेंगे. केंद्र की मानें तो एक फरवरी तक न्यूनतम तापमान में गिरावट नहीं दर्ज की जायेगी. लेकिन दो फरवरी से चार फरवरी तक न्यूनतम तापमान में चार डिग्री तक की गिरावट होगी. जिससे लोगों को ठंड का सामना करना पड़ेगा. वहीं, पांच और छह फरवरी को फिर से राज्य में आंशिक बादल छाये रहने की संभावना व्यक्त की गयी है. वहीं छह फरवरी तक राज्य भर में सुबह और शाम के वक्त कोहरा छाये रहने की संभावना है. इस दौरान कुछ जिलों में दोपहर के समय में भी कोहरा का असर देखा जा सकता है. हालांकि दो फरवरी से चार फरवरी तक दिन के समय आसमान साफ रहने की जानकरी दी गयी है. तापमान की बात करें तो इस दौरान राज्य का औसतन न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक रहने की संभावना व्यक्त की गयी है.

इसे भी पढ़ें: JSSC CGL: सभी तीन पालियों की परीक्षा स्थगित, 4 फरवरी को जारी होगी परीक्षा की नयी तिथि

Related Articles

Back to top button