Dhanbad

धनबाद में पानी, बिजली व सड़क की समस्या को लेकर भाजयुमो का धरना 14 अक्टूबर को

Dhanbad: धनबाद की जर्जर सड़क, पानी, बिजली की समस्या, ट्रैफिक जाम, बदहाल स्ट्रीट लाईट की समस्या जिले में विकराल रूप ले चुकी है. स्थानीय समस्याओं का निराकरण जल्द से जल्द नही होने पर भाजयुमो जोरदार आंदोलन करेगा. उक्त बातें गुरुवार को भाजयुमो जिला अध्यक्ष अमलेश सिंह ने गांधी सेवा सदन में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही. उन्होंने कहा कि पूजा के पहले जर्जर सड़क की मरम्मती, पर्याप्त मात्रा में पेयजलापूर्ति, निर्बाध बिजली की आपूर्ति, ट्रैफिक जाम से निजात के उपायों, स्ट्रीट लाईट की मराम्मती, डेंगू महामारी और मच्छर से बचाव का व्यापक प्रबंध हो, नगर निगम फॉगिंग की व्यवस्था करे आदि तमाम मुलभुत सुविधाएं दिए जाने की मांग भाजयुमो जिला प्रशासन से करती है. इन्ही समस्याओं को लेकर आगामी 14 अक्टूबर को भाजयुमो रणधीर वर्मा चौक पर धरना देगी. धरना में सांसद, विधायक भी रहेंगे. प्रेस वार्ता में महामंत्री तमाल राय, जयंत चौधरी, रवि मिश्रा,पिंटू सिंह, मुकेश साव, रंजीत प्रसाद, शिव झा आदि थे.

Related Articles

Back to top button