Uncategorized

केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री संतोष गंगवार का रेप पर बेतुका बयान, कहा- एक-दो घटनाओं का बतंगड़ बनाना ठीक नहीं

New Delhi : केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 12 साल से कम उम्र की बच्चियों के साथ दुष्कर्म करने वालों के लिए मौत की सजा और 16 साल से कम उम्र की बच्चियों के साथ दुष्कर्म करने वाले को उम्रकैद के प्रावधान वाले अध्यादेश को मंजूरी दे दी. लेकिन, भाजपा मंत्री अपनी ही सरकार का मजाक उड़ाते नजर आ रहे है. देश में बढ़ती दुष्कर्म की घटनाओं पर केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री संतोष गंगवार ने बेतुका बयान दे डाला. उन्होंने कहा, एक-दो घटनाओं का बतंगड़ बनाना ठीक नहीं है.

इसे भी पढ़ें – मासूम से रेप पर मौत की सजा, केंद्रीय कैबिनेट ने दी मंजूरी

ऐसी घटनाओं को रोका नहीं जा सकता

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ऐसी घटनाओं को रोका नहीं जा सकता. केंद्रीय मंत्री का ये बयान ऐसे समय आया है जब देश में कठुआ और उन्नाव की घटना को लेकर प्रदर्शन हो रहे हैं और देश के कई राज्यों से शर्मसार कर देने वाले मामले सामने आ रहे है. गंगवार ने कहा, इतने बड़े देश में एक दो घटनाएं हो जाए तो उसका बतंगड़ बनाकर काम किया जाना उचित नहीं है. उन्होंने कहा की ऐसी घटनायें दुर्भाग्यपूर्ण स्थति में होती है और सरकार इस पर उचित कदम उठा रही है.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button