
Giridih : बैंक ऑफ इंडिया ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम एमएसएमई सेक्टर कारोबारियों के साथ शुक्रवार को शहर के स्थानीय होटल में आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया. बैंक के कार्यक्रम में काफी संख्या में शहर के मध्यम कारोबारी जुटे थे.
कार्यक्रम में बैंक ऑफ इंडिया के आंचलिक प्रबंधक धनंजय कुमार, एमएसएमई ब्रांच के मुख्य प्रबंधक राजीव कुमार के अलावे एरिया प्रबंधक सुभाष जायसवाल और चैंबर ऑफ कॉमर्स के निर्मल झुनझुनवाला व प्रदीप अग्रवाल भी शामिल रहे.
इसे भी पढ़ें :Tokyo Paralympics: तीरंदाज हरविंदर सिंह ने ब्रॉन्ज मेडल पर साधा निशाना
एमएसएमई सेक्टर के कारोबारियों के साथ हुए आउटरीच कार्यक्रम के दौरान कारोबारियों ने ऋण से जुड़ी परेशानियों को रखा.
इलेक्ट्रिक कारोबारी प्रदीप अग्रवाल ने आउटरीच कार्यक्रम के दौरान कड़े शब्दों कारोबारियों की समस्या रखते हुए कहा कि यह बिल्कुल सही है कि आज भी कोई बैंक एमएसएमई सेक्टर से जुड़ा कारोबार करने वाले कारोबारियों को वक्त पर कर्ज नहीं देता.
इसे भी पढ़ें :चुनावी सर्वे : यूपी में योगी की वापसी! जानिए अन्य चार राज्यों में कौन बना सकता है सरकार
बैंक प्रबंधन अलग-अलग दस्तावेजों की मांग कर कारोबारियों को परेशान करते हैं. जबकि एमएसएमई से जुड़े कारोबार को लेकर केंद्र सरकार भी प्राथमिकता दे रही है.
बैंक ऑफ इंडिया के आंचलिक प्रबंधक धनंजय कुमार ने भरोषा दिलाया कि अब एमएसएमई से जुड़े कारोबार को लेकर कोई परेशानी नहीं होगी.
आंचलिक प्रबंधक ने मौके पर मौजूद कारोबारियों से यह भी कहा कि एमएसएमई सेक्टर से जुड़े कारोबार के ऋण का ब्याज दर बैंक ऑफ इंडिया का बेहद कम है. नर्सिंग होम और लैब खोलने से लेकर हर प्रकार के ऋण बैंक की तरफ से उपलब्ध कराया जाता है.
इसे भी पढ़ें :RAIL NEWS: आद्रा-बरकाकाना मेमू का परिचालन 7 सितंबर से, हैदराबाद-रक्सौल-हैदराबाद स्पेशल का रूट बदला




