
New Delhi : तीरंदाज हरविंदर सिंह ने कोरिया के किम मिन सू को हराकर तोक्यो पैरालंपिक की पुरुष व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा में ब्रॉन्ज जीता. हरविंदर ने शूट आउट में जीत दर्ज करते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. भारत का टोक्यो पैरालंपिक खेलों में शुक्रवार के दिन का यह तीसरा मेडल है. भारत का टोक्यो पैरालंपिक में 13वां मेडल है.
इसे भी पढ़ें :टीम इंडिया के कैप्टेन विराट बने इंस्टाग्राम पर सबसे बड़े भारतीय स्टार, जानें कितने करोड़ रुपये लेते हैं एक पोस्ट के
अवनि लेखरा का डबल धमाका
इससे पहले, टोक्यो पैरालंपिक में भारत की शूटर अवनि लेखरा ने डबल धमाका किया. 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में पहली ही गोल्ड मेडल अपने नाम कर चुकीं अवनि ने 50 मीटर राइफल में भी ब्रॉन्ज मेडल पर निशाना लगाया. क्वालीफायर में अवनि ने दूसरी पोजीशन पर रहते हुए फाइनल में अपनी जगह बनाई थी.
भारत की तरफ से अवनि पैरालंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वालीं पहली महिला खिलाड़ी हैं. इससे पहले हाई जंप में आज ही प्रवीण कुमार ने देश को सिल्वर मेडल दिलाया.
इसे भी पढ़ें :BIG NEWS : सुप्रीम कोर्ट ने मोदी सरकार को फटकारा, कोरोना से मरने वालों के परिवार को मुआवजे की नीति में देरी क्यों ?




