
Lohardaga: रामनवमी के मौके पर लोहरदगा के हिरही-हेंदलासो-कुजरा गांव की सीमा पर हिंसा और आगजनी के बाद विवाद को देखते हुए अगले आदेश तक इंटरनेट सेवा बंद कर दिया गया है. साथ ही अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा किसी भी प्रकार के धार्मिक सभा, धार्मिक अनुष्ठान को तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक के लिए रदद किया गया है.

बता दें कि रामनवमी शोभा यात्रा में शामिल लोगों पर कुछ लोगों ने पथराव किया. इसके बाद में पहुंचकर करीब 10 मोटरसाइकिलों और एक पिकअप वैन में आग लगा दी थी.





