
Ranchi: पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर-दरभंगा रेल खंड के हायाघाट और थलवारा स्टेशन के बीच रेल पुल के निकट बाढ़ का पानी आ जाने के कारण ट्रेनों का मार्ग बदल दिया गया है. ट्रेन 07005 हैदराबाद-रक्सौल स्पेशल ट्रेन 02/09/ 2021 को (हैदराबाद से चलने वाली) अपने निर्धारित मार्ग समस्तीपुर– दरभंगा–सीतामढ़ी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग समस्तीपुर–मुजफ्फरपुर–सीतामढ़ी होकर चलेगी.
ट्रेन 07006 रक्सौल-हैदराबाद स्पेशल ट्रेन 05/09/ 2021 को (रक्सौल से चलने वाली) अपने निर्धारित मार्ग सीतामढ़ी–दरभंगा– समस्तीपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग सीतामढ़ी–मुजफ्फरपुर–समस्तीपुर होकर चलेगी.
इसे भी पढ़ें :Tokyo Paralympics: तीरंदाज हरविंदर सिंह ने ब्रॉन्ज मेडल पर साधा निशाना
7 सितंबर से चलेगी आद्रा–बरकाकाना–आद्रा मेमू पैसेंजर
यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन संख्या 68041/68042 आद्रा–बरकाकाना–आद्रा मेमू पैसेंजर ट्रेन का परिचालन होगा. ट्रेन 68041 आद्रा–बरकाकाना मेमू पैसेंजर ट्रेन 07-09-2021 से अगले आदेश तक प्रतिदिन आद्रा से चलेगी.
आद्रा प्रस्थान 04:55 बजे, पुरुलिया आगमन 05:50 बजे प्रस्थान 06:05 बजे, झालिदा आगमन 07:04 बजे प्रस्थान 07:05 बजे, मुरी आगमन 07:30 बजे प्रस्थान 07:40 बजे, रामगढ़ कैंट आगमन 09:00 बजे प्रस्थान 09:02 बजे एवं बरकाकाना आगमन 09:45 बजे होगा.
इसे भी पढ़ें :MS DHONI के संन्यास लेने के फैसले पर पहली बार बोले कोच रवि शास्त्री
ट्रेन 68042 बरकाकाना–आद्रा मेमू पैसेंजर ट्रेन 07-09-2021 से अगले आदेश तक प्रतिदिन बरकाकाना से चलेगी. बरकाकाना प्रस्थान 14:05 बजे, रामगढ़ कैंट आगमन 14:15 बजे प्रस्थान 14:20 बजे, मुरी आगमन 15:30 बजे प्रस्थान 15:40 बजे, झालिदा आगमन 16:09 बजे प्रस्थान 16:10 बजे, पुरुलिया आगमन 17:35 बजे प्रस्थान 17:45 बजे एवं आद्रा आगमन 19:15 बजे होगा.
इसे भी पढ़ें :टीम इंडिया के कैप्टेन विराट बने इंस्टाग्राम पर सबसे बड़े भारतीय स्टार, जानें कितने करोड़ रुपये लेते हैं एक पोस्ट के




