JharkhandLead NewsNEWSRanchi

सीएम नगर विकास विभाग के 47 सहायक अभियंताओं को तीन अक्टूबर को देंगे नियुक्ति पत्र

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तीन अक्टूबर को नगर विकास विभाग के 47 सहायक अभियंताओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे. इनमें में सहायक अभि यंता असैनिक के 32 अभ्यर्थी हैं, वहीं सहायक अभि यंता यांत्रिक से 9 व सहायक अभि यंता विद्युत के पद के लिए छह अभि यंताओं को नियुक्ति पत्र दिया जायेगा. नगर विकास विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सभी सहायक अभि यंताओं की नियुक्ति सहायक अभि यंता असैनिक, यांत्रिक, सीधी भर्ती प्रतियोगिता परीक्षा विज्ञापन संख्या 2018 के माध्यम से ही थी. झारखंड लोक सेवा आयोग ने इन अभ्यर्थियों का चयन कर सरकार के समक्ष अनुशंसा की थी. जिसके बाद इनके प्रमाण पत्रों की जांच की गयी और नियुक्ति पत्र देने का फैसला लिया गया. नियुक्ति पत्र वितरण समारोह प्रोजेक्ट भवन सभागार में होगा.

Related Articles

Back to top button