JharkhandLead NewsRanchi

समायोजन की मांग को लेकर स्वच्छ भारत मिशन के कर्मियों ने बंद किया कामकाज

Ranchi : स्वच्छ भारत मिशन कर्मी सोमवार से अनिश्चितकालिन हड़ताल पर चले गए हैं. स्वच्छ भारत मिशन (SBM) ग्रामीण अनुबंध कर्मचारी संघ की ओर से इसकी घोषणा की गयी है. संघ की ओर से जानकारी दी गयी है कि एसबीएम कर्मियों की ओर से जिला और प्रखंड मुख्यालयों में काम काज बंद है. इसके पहले कर्मियों ने कलमबंद आंदोलन की थी. लेकिन सरकार ने तब भी संघ की बात नहीं मानी. जबकि राज्य में कर्मियों की संख्या 1181 है. मीडिया प्रभारी अनुज श्रीवास्तव ने बताया कि राज्य भर में कर्मी आंदोलनरत है. 30 नवंबर को पेयजल स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर के आवास घेराव की योजना है. वहीं राजधानी रांची में आंदोलन करने की रणनीति तैयार की जा रही है.

इसे भी पढ़ें : GOOD NEWS : अब रेलवे गार्ड कहलाएंगे ट्रेन मैनेजर, पद नाम बदलने की लंबित मांग हुई मंजूर

केंद्र सरकार के आदेश की अवहेलना

श्रीवास्तव ने बताया कि दो फरवरी को केंद्र सरकार की ओर से पत्र जारी किया गया था. जिसमें कर्मियों को रिप्लेस नहीं करने की बात की गयी थी. इसके बाद भी राज्य में कर्मियों को रिप्लेस किया जा रहा है. निदेशक की ओर से मामले में सभी उपायुक्तों को पत्र लिखा गया है. जिसमें ये नयी बहाली करने की बात की गयी है. वहीं, विभाग की ओर से दिसंबर तक नयी बहाली करने का आदेश दिया गया है. अनुज ने कहा कि सरकार से सिर्फ एक ही मांग है कि कर्मियों का समायोजन किया जाए. मालूम हो कि स्वच्छ भारत मिशन फेज टू की शुरूआत जल जीवन मिशन के नाम पर की गयी है. पूर्व से कार्यरत एसबीएम कर्मियों की ओर से इस योजना पर भी काम जारी है. ऐसे में कर्मियों के आंदोलन करने से फेज टू भी प्रभावित होगा.

इसे भी पढ़ें : तूल पकड़ेगा जेटेट और JSSC परीक्षा का भाषाई विवाद, भाजपा बनायेगी मुद्दा, सत्ता पक्ष में भी उठ रहे विरोध के स्वर

Related Articles

Back to top button