
Ramgarh: जिले के मरार स्थित बीआरएल से निकाले गए मजदूरों ने फैक्ट्री के गेट को बंद कर अपना विरोध शुरू किया था जो हजारीबाग के लोकसभा सांसद के पहुंचने और फैक्ट्री के वरीय अधिकारियों के साथ फैक्ट्री के कार्यकारी निर्देशक से वार्ता के बाद मजदूरों को काम पर वापस लेते धारणा समाप्त करवाया था. इसी मुद्दे पर वार्ता हेतु बीआरएल के कार्यकारी निदेशक शुक्रवार को सांसद जयंत सिन्हा के आवास पर उपस्थित हुए और संबंधित अधिकारियों को इस पर सकारात्मक पहल का निर्देश देते हुए शनिवार को इसकी घोषणा करने पर सहमति दर्शाया.
इसे भी पढ़ें: रामगढ़ के सिख रेजीमेंट सेंटर में 271 नव प्रशिक्षित जवानों का कसम परेड का आयोजन
इस संबंध में जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता की अध्यक्षता में सांसद जयंत सिन्हा ने सांसद प्रतिनिधि प्रकाश मिश्रा,सांसद प्रतिनिधि सह रामगढ़ भाजपा के पूर्व प्रत्याशी रणंजय कुमार उर्फ कुंटु बाबू एवं मनोज गिरी के साथ निर्देशक से मिलने फैक्ट्री पहुंचे जहां फैक्ट्री प्रबंधक ने सांसद का स्वागत पुष्पगुच्छ देकर किया. सभागार में अधिकारियों के साथ सामूहिक वार्ता के दौरान प्रतिनिधि मंडल की तरफ से मजदूरों की दो सूत्री मांग को रखा गया, जिसमें अगले दो महीने तक फैक्ट्री में कच्चा माल पहुंचने तक मजदूरों को पूरा मानदेय मिले साथ ही सभी मजदूरों के कार्यदिवस में बढ़ोतरी के साथ मानदेय में बढ़ोतरी की बातें मुख्य थी.

इन दोनो प्रमुख बातों ने पहली मांग को मानते हुए प्रबंधक ने मजदूरों को कच्चा माल आने तक काम पर रखने और उन्हे पूरा मानदेय देने की बात पर सहमति जताई साथ हीं दूसरी मांग पर निर्देशक के द्वारा संबंधित मंत्रालय से सहमति मिलने के बाद इस पर अमल करने की बात कही जिसपर वार्ता के दौरान उपस्थित प्रभावित मजदूरों ने सहमति जताई. जिसके बाद सांसद ने इस कार्य के निष्पादन हेतु जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता,सांसद प्रतिनिधि प्रकाश मिश्रा,सांसद प्रतिनिधि सह पूर्व भाजपा प्रत्याशी रणंजय कुमार उर्फ कुंटू बाबू को संबंधित मंत्रालयों से पत्राचार एवं अन्य माध्यम से मजदूरों की अन्य सुविधाएं बहाल करने से संबंधित मांगों को पूरा करवाने की जिम्मेवारी सौपते हुए कहा की भाजपा हमेशा मजदूरों और किसानों के हित हेतु संकल्पित रही है क्योंकि यही हमारे देश की अर्थव्यवस्था की रीढ होते है जिनके श्रमशक्ति की बदौलत हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की अर्थव्यवस्था को पांच ट्रिलियन तक पहुंचाने का सपना देखा है.
वार्ता के सफल होने के बाद सांसद ने अपने प्रतिनिधियों के साथ फैक्ट्री के कार्यशाला का निरक्षण कर प्रबंधन में आने वाली अन्य समस्याओं की जानकारी लिया और कुछ आवश्यक दिशानिर्देश भी दिए.इस मौके पर भाजपा के वरिष्ट उपाध्यक्ष राजू चतुर्वेदी,महामंत्री छोटन सिंह,जिला मिडिया प्रभारी सत्यजीत चौधरी,संजय साह,कैंट महामंत्री ऋषिकेश सिंह,जग्गी सहित सैकड़ों महिला पुरुष मजदूर उपस्थित हुए।




