
Aurangabad : अब तक आपने सुना होगा खेलते हुए बच्चे ने सिक्का या गोली निगल लिया. या फिर लोग गलती से पिन, नाखून जैसी छोटी-मोटी चीज निगल लेते हैं. यहां औरंगाबाद में ब्रश करने के दौरान टूथब्रश निगल लिया. औरंगाबाद के सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में डॉक्टरों ने इलाज कर शख्स के पेट से सफलतापूर्वक टूथब्रश निकाल दिया. शख्स का नाम राजेश जाधव है.
इसे भी पढ़ेःबॉम्बे में जन्मे थे बच्चों की फेवरेट जंगल बुक के लेखक रुडयार्ड किपलिंग
डॉक्टरों के मुताबिक, 26 दिसंबर के दिन सुबह में ब्रश करते समय राजेश ने पूरा टूथब्रश निगल लिया. इसके तुंरत बाद राजेश के पेट में काफी तेज दर्द होने लगा. राजेश को परिवार वालों ने अस्पताल में भर्ती कर दिया. इसके बाद सीटी स्कैन से इस बात का पता चला कि राजेश के पेट में एक पूरा टूथब्रश फंसा हुआ है. सीटी स्कैन की रिपोर्ट के तुरंत बाद डॉक्टर की एक टीम ने सर्जरी की और सफलतापूर्वक ब्रश को पेट से बाहर निकाला. डॉक्टरों का दावा है कि मरीज अब पूरी तरह से स्वस्थ है. घबराने की कोई बात नहीं है.
इसे भी पढ़ेःअवैध शराब के खिलाफ एक्शन में प्रशासन, विशेष अभियान के तहत नष्ट किये 22 सौ लीटर शराब




