
Koderma: पुलिस कप्तान डाक्टर एहतेशाम वकारीब के द्वारा ट्रैक्टर चोरी की घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर जयनगर थाना में प्रेस वार्ता की गयी. उन्होंने बताया कि लगातार जिले में हो रही ट्रैक्टर चोरी की घटना को देखते हुए छापामारी की गयी.
इस अभियान में तकनीकी शाखा के सहयोग से बलराम कुमार साव, सीताराम साव, ग्राम कंद्रापड़ी थाना जयनगर जिला कोडरमा को गिरफ्तार किया. फिर मिली जानकारी के आधार पर जयनगर थाना की ट्रैक्टर चोरी से संबंधित तीन कांड, कोडरमा थाना का एक कांड मरकच्चो थाना के दो कांड का उद्भेदन किया गया.
पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि मुकेश ग्राम कंद्रपडी जयनगर व अन्य के सहयोग से ट्रैक्टर एवं ट्रॉली चोरी कर बेचा करते थे. मामले में जयनगर थाना कांड संख्या 203, 244, 255, मरकच्चो थाना कांड संख्या 122 ,135 कोडरमा थाना कांड संख्या 13 दर्ज कराया गया.
इसे भी पढ़ें : धार्मिक सहिष्णुता का संदेश देता है लुगुबुरु : हेमंत सोरेन
छापेमारी के दौरान बलराम साव (पिता रामधनी साव, उम्र 29 वर्ष) साकिन कंद्रपड़ी थाना जयनगर प्रेमचंद राणा पिता अनिरुद्ध राणा, ग्राम गंगाआहार थाना चौपारण, रवि रंजन सिंह पिता सुरेंद्र सिंह नावाडीह थाना चौपारण, अरुण सिंह पिता नागेश्वर सिंह साकिन तिलैया बस्ती थाना तिलैया, गाजो साव पिता प्रभु साव साकिन कंद्रपड़ीह थाना जयनगर तथा सुरेश कुमार पिता नागेश्वर महतो, सिंदूर थाना सदर जिला हजारीबाग गिरफ्तार कर जेल भेजा गया.
छापेमारी के दौरान ट्रैक्टर का इंजन महिंद्रा डीआई 275 62, ट्रॉली बरामद किया. इस छापेमारी अभियान में पुलिस उपाधीक्षक संजीव कुमार सिंह, माईका इंस्पेक्टर केके सिंह, जयनगर थाना प्रभारी अब्दुल्लाह खान, पुलिस अवर निरीक्षक सतीश कुमार, कुमार शिवम, राजेंद्र कुमार राणा, सब इंस्पेक्टर धनेश्वर सिंह, कृष्णा राम, तकनीकी शाखा के किसलय कुमार तथा तेजस्वी ओझा एवं पुलिस बल के कई जवान शामिल थे.
इसे भी पढ़ें : प्रधानमंत्री बोले, काशी की भक्ति और शक्ति को कोई नहीं बदल सकता




