Fashion/Film/T.VNational

सुशांत केस: CBI ने रिया से 10 घंटे तक की पूछताछ, आज फिर करेगी तलब

Mumbai: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के मौत मामले की जांच कर रही है. सीबीआइ तेजी से जांच कर रही है. इसको लेकर पहले ही कई लोगों से पूछताछ की जा चुकी है और इसी क्रम में शुक्रवार को एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती से पूछताछ की गयी. सुशांत सिंह राजपूत को आत्महत्या के लिये उकसाने की आरोपी अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती से 10 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की गयी.

एक अधिकारी ने बताया कि पहली बार CBI के सामने पेश हुईं रिया रात नौ बजे के बाद सांताक्रूज में डीआरडीओ अतिथि गृह से रवाना हुईं. अधिकारी ने कहा कि उन्हें दोबारा पेश होने के लिये कहा गया है. शनिवार को रिया को फिर से CBI तलब करेगी.

इसे भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 3 आतंकी ढेर, एक जवान शहीद

विभिन्न पहलुओं पर हुई पूछताछ

इससे पहले रिया सुबह करीब 10 बजकर 40 मिनट पर अपने घर से अतिथि गृह के लिये निकली थीं, जहां CBI की टीम ठहरी हुई है. रिया से पहले, सुशांत के फ्लैट में सुशांत के साथ रहने वाले सिद्धार्थ पिठानी और मैनेजर सैमुअल मिरांडा डीआरडीओ अतिथि गृह पहुंच चुके थे.

अधिकारी ने बताया कि ऐसा माना जा रहा है कि केंद्रीय एजेंसी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) रैंक के अधिकारी ने सुशांत सिंह राजपूत मामले के विभिन्न पहलुओं पर अभिनेत्री से पूछताछ की. उन्होंने बताया कि पिठानी को दोपहर में CBI के अधिकारी डीआरडीओ अतिथि गृह परिसर से ले गये थे. ऐसा माना जा रहा है कि उन्हें बांद्रा कुर्ला परिसर में CBI कार्यालय ले जाया गया था और शाम लगभग साढ़े सात बजे उन्हें वापस लाया गया.

इसे भी पढ़ें- 28 अगस्त को मिले 1137 नये कोरोना मरीज, 11 मौतें हुईं, झारखंड में कुल केस हुए 35813

बीते 8 दिन से जांच के लिए शहर में सीबीआइ

सीबीआइ की टीम सुशांत मौत मामले की जांच के लिये बीते आठ दिन से शहर में है. गुरुवार को उसने रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती का बयान दर्ज किया था. CBI अब तक पिठानी, रसोइये नीरज सिंह और घरेलू सहायक दीपेश सावंत समेत कई लोगों से पूछताछ कर चुकी है. एजेंसी ने राजपूत के चार्टर्ड अकाउंटेंट संदीप श्रीधर और अकाउंटेंट रजत मेवाती के बयान भी दर्ज किये हैं.

CBI के मामले की जांच का जिम्मा संभालने से पहले मुंबई पुलिस ने राजपूत आत्महत्या के सिलसिले में रिया चक्रवर्ती का बयान दर्ज किया था. गौरतलब है कि 34 वर्षीय अभिनेता का शव 14 जून को बांद्रा स्थित उनके फ्लैट में फंदे से लटका हुआ मिला था.

इसे भी पढ़ें- झारखंड में 30 सितंबर तक अनलॉक-4 , होटल-धर्मशाला खुलेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button