BiharNEWS

पटना में पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता के घर निगरानी की छापेमारी, 60 लाख रु से अधिक मिला नगद

Patna: पटना के पुनाइचक मोहल्ले में पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता के आवास की तलाशी ली जा रही है. तलाशी में अब तक 60 लाख से अधिक कैश,जेवर, जमीन के 8-10 कागजात समेत अन्य सामान की बरामदगी हुई है. निगरानी विभाग की टीम कार्यपालक अभियंता के यहां तलाशी कर रही है.

इसे भी पढ़ेंः

मिली जानकारी के अनुसार निगरानी टीम की जांच अभी जारी है. कैश की गिनती के लिए बैंक से नोट गिनने की मशीन मंगाई जा रही है. बता दें कि पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता जो हाजीपुर में पदस्थापित थे हाल ही में उसका स्थानांतरण पुल निर्माण निगम में हुआ है.

Related Articles

Back to top button