
Patna: बिहार पुलिस के प्रमुख गुप्तेश्वर पांडे ने कहा है कि सुशांत सुसाइड केस की जांच की जा रही है. इस मामले में अगर एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के खिलाफ कोई सबूत मिलता है तो फिर उस दिन उन्हें जमीन खोदकर भी खोज निकाल लिया जाएगा. चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हों.
डीजीपी ने कहा कि रिया का नाम राजपूत की मौत के मामले में दर्ज प्राथमिकी में है. उन्होंने कहा कि इस मामले में अगर रिया को लगता है कि वह निर्दोष हैं तो फिर उन्हें डरने की कोई जरूरत नहीं है. रिया को पटना पुलिस के सामने पेश करना चाहिये ताकि केस की जांच आगे बढ़ायी जा सके. रिया को पुलिस के सामने आना चाहिये और यह कहना चाहिये कि जांच एजेंसी जो कुछ भी पूछना चाहती है वह उनसे पूछ लें. इस तरह का लुका छुपी का खेल ठीक नहीं है.
इधर, पटना से जांच मुंबई स्थानांतरित कराने की रिया की याचिका पर उच्चतम न्यायालय में पांच अगस्त को सुनवाई होगी.
इसे भी पढ़ें- झारखंड में 1 अगस्त को 738 नये कोरोना पॉजिटिव मिले, 6 की मौत,कुल केस 12104
29 जुलाई से मुंबई में है बिहार पुलिस
बिहार पुलिस की चार सदस्यीय टीम रिया चक्रवर्ती (28) और छह अन्य के खिलाफ पटना में दर्ज प्राथमिकी की जांच के सिलसिले में 29 जुलाई से ही मुंबई में है. राजपूत के पिता कृष्ण कुमार सिंह (74) ने अपने बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने की शिकायत मंगलवार को दर्ज करायी थी.
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से संबंधित ‘‘आत्महत्या के लिए उकसाने’’ के मामले की जांच के लिए मुंबई पहुंची बिहार पुलिस ने शनिवार को कहा कि वह अभिनेता की मित्र और अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती पर नजर रख रही है. एक अधिकारी ने बताया कि बिहार पलिस ने यहां इस मामले में दिन में फिल्म निर्देशक रूमी जाफ्री का बयान भी दर्ज किया.
ऐसा बताया जा रहा है कि जाफरी की एक फिल्म में चक्रवर्ती और राजपूत साथ काम करने वाले थे. अधिकारी ने बताया कि जाफरी से करीब चार घंटे पूछताछ की गयी और फिल्म उद्योग के चार-पांच और लोगों के बयान दर्ज किए जाएंगे. जांच के सिलसिले बिहार पुलिस की यह टीम शनिवार को बांद्रा थाने भी पहुंची. टीम के एक अन्य सदस्य ने कहा कि उन्होंने सीआरपीसी के प्रावधानों के तहत चक्रवर्ती को नोटिस भेजकर उनसे जांच में पुलिस के साथ सहयोग करने को कहा है. उन्होंने बताया कि मुंबई पुलिस जांच में उनका सहयोग कर रही है.
इसे भी पढ़ें- राम मंदिर भूमि पूजन: योगी का आज अयोध्या दौरा, तैयारियों का लेंगे जायजा
रिया समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
राजपूत के पिता के.के. सिंह (74) ने रिया, उनके परिवार के सदस्यों सहित और छह अन्य लोगों के खिलाफ उनके बेटे को कथित रूप से आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला मंगलवार को पटना में दर्ज कराया.
इन सभी के खिलाफ पटना में पुलिस ने भादंसं की धाराओं 341, 342 (आपराधिक तरीके से बंधक बनाना), 380 (जिस घर में रहें, वहां चोरी करना), 406 (आपराधिक विश्वासघात), 420 (धोखाधड़ी) और 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) में मामला दर्ज किया है. सुशांत के पिता ने रिया पर आरोप लगाया कि उसने अपना करियर संवारने के लिए मई 2019 में सुशांत से दोस्ती की. गौरतलब है कि सुशांत का शव 14 जून को बांद्रा स्थित उनके अपार्टमेंट से मिला था.
इसे भी पढ़ें- बिहार में बाढ़: हालात और बिगड़े, अब तक 50 लाख लोग प्रभावित
6 लोगों का बयान दर्ज
इसबीच मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यहां आयी बिहार पुलिस की टीम ने जांच के सिलसिले में छह लोग के बयान दर्ज किये हैं. अधिकारी ने कहा कि अब तक बिहार की पुलिस की टीम ने दिवंगत अभिनेता के दोस्तों, सहयोगियों और रिश्तेदारों से मुलाकात की है. उन्होंने वर्सोवा में रहने वाली राजपूत की बहन, पूर्व गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे, एक रसोइए, उनके दोस्तों और सहकर्मियों सहित छह लोगों के बयान दर्ज किए हैं. उन्होंने कहा कि यह टीम राजपूत के कर्मचारियों से भी पूछताछ कर सकती है.
उन्होंने कहा कि सुशांत के विभिन्न बैंक खातों के बारे में जानकारी एकत्र की और वित्तीय लेनदेन की जानकारी लेने के लिए बैंक भी गये. बिहार पुलिस की टीम ने शुक्रवार को अपराध शाखा के कार्यालय पहुंच कर उन्हें एक आवेदन दिया और जांच में मुंबई पुलिस की सहायता मांगी.





956231 721675This web page is often a walk-through its the internet you wanted about this and didnt know who to question. Glimpse here, and youll definitely discover it. 760366
I like this website very much, Its a very nice office to read and incur information.
I like the valuable information you provide in your articles.
I learn something new and challenging on blogs I stumbleupon everyday.
Like!! Thank you for publishing this awesome article.