GumlaJharkhand

घाघरा थाना का औचक निरीक्षणः संवेदनशील जगहों पर क्यूआर कोड लगा कर विशेष निगरानी रखने का निर्देश

Ranchi : गुमला एसपी डॉ एहतेशाम वकारिब ने बुधवार को घाघरा थाना का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में मालखाना पंजी, स्टेशन डायरी, सिरिस्ता पंजी, बीट पंजी इत्यादि का अवलोकन किया गया. लंबित कांडों की गहन समीक्षा की गयी तथा त्वरित निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये. आगामी होली और शब ए बारात पर्व के मद्देनजर घाघरा थाना क्षेत्र के विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा-व्यवस्था के संबंध में समीक्षा की गयी तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. सड़क दुर्घटना से बचाव के लिए सप्ताह में दो दिन जागरुकता अभियान चलाने तथा प्रतिदिन समय एवं स्थान बदल-बदलकर वाहनों की गहन जांच के लिए आवश्यक निर्देश दिया गया. घाघरा थाना क्षेत्र स्थित संवेदनशील जगहों पर क्यूआर कोड लगा कर विशेष निगरानी रखने के लिए निर्देश दिये गये. प्रतिबंधित गुटों, गिरोहों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई करने, फरारियों की गिरफ्तारी, जेल से छूटे, संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष निगरानी रखने के लिए निर्देश दिये गये. थाना परिसर तथा स्वागत कक्ष को और अधिक अपग्रेड करने के लिए थाना प्रभारी को आवश्यक निर्देश दिये गये. थाना परिसर में जब्त, बेकार पड़े वाहनों का न्यायालय, मालखाना से मिलान करके निष्पादन के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया.

इसे भी पढ़ें – कॉल डिटेल्स से खुलासाः कई विधायक, मंत्री के संपर्क में थे वीरेंद्र राम, टेंडर को लेकर होती थी बात

Related Articles

Back to top button