Lead NewsNational

सोशल मीडिया पर पीएम मोदी की खिलाफ विवादित ट्वीट करने वालों पर सर्जिकल स्ट्राइक

किसान आंदोलन का समर्थन करनेवाले और गलत जानकारी देनेवाले 250 ट्विटर अकाउंट सस्पेंड

New Delhi : दिल्ली के बार्डर इलाकों में चल रहे किसान आंदोलन के बीच पीएम मोदी के खिलाफ विवादित ट्वीट करने पर सरकार ने सख्तब एक्शजन लिया है. आईटी मंत्रालय ने ट्विटर को 250 ट्विटर अकाउंट सस्पें ड करने का निर्देश दिया है. उसके बाद इन सभी अकाउंट को तुरंत प्रभाव से सस्पें ड किया गया.

जानकारी के अनुसार #ModiPlanningFarmerGenocide हैशटैग पर ट्वीट किए जा रहे थे. शनिवार से ये हैशटैग ट्विटर पर लीड कर रहा था. इसमें से कई ट्वीट/ट्विटर अकाउंट विदेश से चल रहे थे. सस्पेंहड होने वाले कई अकाउंट/ट्वीट किसान यूनियन और किसान नेताओं से संबंधित भी हैं. गृह मंत्रालय के निर्देश पर IT मंत्रालय ने ट्विटर को निर्देश दिया.

इसे भी पढ़ेंः प्रधानमंत्री ने कहा, भारत के आत्मविश्वास को उजागर करनेवाला और आत्मनिर्भरता के विजन का बजट

कारवां मैगजीन और एक्टर सुशांत सिंह का ट्विटर हैंडल होल्ड

कारवां मैगजीन और एक्टर सुशांत सिंह के ट्विटर हैंडल को होल्ड किया गया. कारवां मैगजीन के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने झूठी खबर के आरोप में मामला दर्ज किया था.वहीं बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह लगातार किसान आंदोलन के समर्थन में ट्वीट कर रहे थे. इसके अलावा वे कई गलत जानकारियां भी फैला रहे थे.

प्रसार भारती के CEO का ट्विटर हैंडल भी हुआ होल्ड

प्रसार भारती के CEO का ट्विटर हैंडल भी होल्ड कर दिया गया. इस संबंध में प्रसार भारती ने ट्विटर से जवाब मांगा. सूत्रों के मुताबिक किसी भी प्रकार की कानून-व्यधवस्थाा की स्थिति को देखते हुए सरकार ने ये फैसला किया.

इसे भी पढ़ें : 135 करोड़ जनता के अरमानों पर पानी फेरनेवाला है 2021-22 का बजट : जेएमएम

Related Articles

Back to top button