Koderma

भाजपा से सुरेन्द्र भाई मोदी ने दिया इस्तीफा, बरकट्ठा विधानसभा से निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव

Koderma: जिले के जयनगर प्रखंड के पथिक बसेरा आवास में भाजपा नेता सुरेन्द्र भाई मोदी ने समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. बैठक की अध्यक्षता बंशीधर बर्णवाल व संचालन संतोष मोदी ने किया. भाजपा से टिकट कटने पर भावुक होते हुए सुरेन्द्र भाई मोदी ने समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं से कहा कि मैं टिकट की प्रबल दावेदार था और मेरे नाम पर सहमति भी जताई गई थी. लेकिन आखिरी समय में मेरा टिकट काटकर और निर्दलीय विधायक अमित कुमार यादव को टिकट दिया गया. टिकट नहीं मिलने से नाराज सुरेन्द्र भाई मोदी ने भाजपा के सभी पदों से इस्तीफा देते हुए निर्दलीय से चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी. उन्होंने अपने समर्थकों से विचार विमर्श के पश्चात यह कदम उठाया. वहीं उपस्थित समर्थकों ने कहा कि क्षेत्र के मान सम्मान की बात करनेवाली भाजपा ने एक कर्मठ शिक्षाविद को टिकट नहीं देकर क्षेत्र के जनता का अपमान किया है. इस अपमान का बदला हमलोग समाजसेवी सुरेन्द्र भाई मोदी को विधानसभा भेजकर दम लेंगे. वहीं श्री मोदी ने कहा कि जिसे भाजपा का सिद्धांत भी पता नहीं है. वैसे लोगों को टिकट दिया है. कहा कि यदि बरकट्ठा विधानसभा से क्षेत्र की जनता ने चुनाव जीताया तो क्षेत्र की हर समस्या के निदान होने के साथ साथ हर गरीब जनता की सेवा करते रहूंगा. बैठक में मुख्य रूप से मोदी बर्णवाल वैश्य समाज के जिला अध्यक्ष रामेश्वर मोदी भदानी, डॉ सुनील कुमार, डॉ मनोज कुमार, नन्दलाल प्रसाद बर्णवाल, राम कुमार, शिवशंकर बर्णवाल, चन्दन कुमार, राधे श्याम, चन्द्र भूषण, नवीन कुमार, मुकंद माधव, अजय कुमार, संजय मोदी, बजरंगी बर्णवाल, मनोज कुमार, बिनोद मोदी सहित सैकड़ों के संख्या में लोग उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button