Education & Career

गोस्सनर कॉलेज प्रशासन का निर्णय- आधा लेट फाइन देकर स्टूडेंट्स भरेंगे फॉर्म

Ranchi : फॉर्म भरने, लेट फाइन आदि को लेकर गोस्सनर कॉलेज, रांची यूनिवर्सिटी और स्टूडेंट्स के बीच चल रहे विवाद को शुक्रवार को विराम मिल गया. एनएसयूआइ के प्रतिनिधियों, कॉलेज और यूनिवर्सिटी प्रशासन के बीच हुई बातचीत में यह निर्णय लिया गया कि जिस किसी भी स्टूडेंट्स ने 21 मार्च से पहले फॉर्म भरा और फीस का चालान भी जेनरेट कर लिया, इसके बाद भी फॉर्म रद्द हो गया है उसे बिना फाइन का फॉर्म भरने दिया जायेगा.

इसके अतिरिक्त जो स्टूडेंट्स हैं उन्हें तीन हजार की जगह 15 सौ रुपये फाइन देना होगा. बताते चलें कि फॉर्म भरने की लास्ट डेट दो अप्रैल तक है.

इसे भी पढ़ें:आरा में शाहिद बाबू वीर कुंवर सिंह के वंशज के मौत के मामले में एसपी ने 11 जवानों को किया निलंबित

गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से लागतार सेमेस्टर 2 और 4 का एग्जामिनेशन फॉर्म भरने को लेकर छात्रों के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था. छात्रों का कहना था हमें कॉलेज प्रशासन की तरफ से कोई सूचना फॉर्म भरने के लिए नहीं दिया गया था. इसके बाद जब फॉर्म भर रहे थे तब हमसे लेट फाइन लिया जा रहा है.

आज हुई बातचीत में एनएसयूआइ के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिकेत राज, प्रदेश सचिव रोहित पांडे, प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक तनु राजपूत, राष्ट्रीय प्रतिनिधि विवेक सिंह, प्रदेश सचिव अभिजीत सिंह रहे.

इसे भी पढ़ें:सिकटिया मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना के लिए 484.35 करोड़ रुपये की मिली प्रशासनिक स्वीकृति

Related Articles

Back to top button