Bihar

शावकों के साथ सड़क पर आया भालू, मची अफरातफरी

Valmikinagar : वाल्मीकिनगर में एक बार फिर भालू दिखने से दहशत फैल गयी है. मंगलवार की सुबह दो शावकों के साथ एक मादा भालू को बीच सड़क पर स्वच्छंद विचरण करते देखा गया. भालू पर नजर पड़ते ही लोगों में अफरा-तफरी मच गयी. सड़क पर भालू के आने की खबर से लोग कौतूहलवश वहां एकत्र होने लगे. लंबे समय तक भालू को भगाने की मशक्कत जारी रही, लेकिन भालू वहीं डटा रहा.

बताते चलें कि वाल्मीकिनगर में जंगली जानवरों की धमक अक्सर होती रहती है. तेंदुआ कई बार सड़कों पर घूमता देखा गया है. भालुओं की दखल तो अक्सर होती रहती है.

इसे भी पढ़ें:इसी माह जेटेट की नयी नियमावली को मिलेगी कैबिनेट की मंजूरी, साल के अंत तक हो जायेगी तीसरी परीक्षा

पिछले दिनों मॉर्निंग वॉक के लिए निकले लोगों को भालू दिखा था. इस बाबत वाल्मीकिनगर रेंजर महेश प्रसाद ने बताया कि घने जंगल होने की वजह से वाल्मीकिनगर वन क्षेत्र में बड़ी तादात में जंगली हिंसक जीव रहते हैं.

वाल्मीकिनगर के नजदीक से ही जंगली इलाका शुरू हो जाता है, इस वजह से वाल्मीकिनगर में अक्सर जंगली जानवर आते रहते हैं.

बताते चलें कि वाल्मीकिनगर में सड़क पर भालू निकलने का यह कोई पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी कई बार भालू सड़क पर देखा गया है.

इसे भी पढ़ें:सीएम के समर्थन में उतरे चिराग, कहा- बीजेपी का साथ छोड़कर ये फैसला

Related Articles

Back to top button