
Patna: रक्षा बंधन को लेकर परिवहन विभाग (22 अगस्त) महिलाओं को एक सौगात देने जा रहा है. इस दिन महिलाएं बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की सिटी सर्विस की बसों में निःशुल्क यात्रा कर सकेंगी. परिवहन विभाग मंत्री शीला कुमारी ने बताया कि सिटी सर्विस की बसों में महिलाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करने एवं सुरक्षित सफर के लिए रक्षाबंधन पर विशेष सुविधा प्रदान की जाएगी. रक्षाबंधन के अवसर पर निःशुल्क यात्रा के लिए कई संगठनों द्वारा अनुरोध किया गया है.
इसे भी पढ़ें :झारखंड में लागू हो गयी परिवहन सेवा की बढ़ी हुई दरें
परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि बिहार राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा राजधानी में कुल 125 सिटी सर्विस की बसों का परिचालन किया जा रहा है.
इसमें 70 बसें सीएनजी और 14 इलेक्ट्रिक बसें हैं. इन सभी बसों में रक्षाबंधन के दिन महिलाओं एवं युवतियों के लिए बस सेवा पूरी तरह फ्री रहेगी.
इसे भी पढ़ें :Jharkhand: राज्य प्रशासनिक सेवा के 12 अधिकारियों का तबादला, चार एसडीओ भी बदले
बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के प्रशासक श्याम किशोर के अनुसार सिटी बसों में सफर के लिए महिलाओं को मंथली पास में पूर्व से ही विशेष छूट दी जा रही है. इसके साथ ही सभी बसों में 65 फीसदी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं.
बसों में सफर के दौरान महिलाएं सुरक्षित महसूस कर सकें इसके लिए बसों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं एवं अन्य सुविधाएं प्रदान की गयी हैं.
इसे भी पढ़ें :BDO की कमी से गांवों में विकास कार्यों पर पड़ रहा असर, ग्रामीण विकास ने कार्मिक से मांगे 44 अफसर




