ChaibasaCrime NewsJamshedpurJharkhand

Jamshedpur: घाटशिला के नुवागांव का सुब्रत नंदी गायब, मोबाइल भी बंद, पर‍िजनों ने लगायी पुल‍िस से ढूंढ़ने की गुहार

Ghatshila : घाटशिला के नुवागांव (बिहारी कॉलोनी) निवासी सुब्रत नन्दी उर्फ छोटु नन्दी सोमवार को दोपहर तीन बजे घर से निकला और वापस नहीं लौटा. इसकी लिखित शिकायत छोटू के बड़े भाई संजय नन्दी ने स्थानीय थाना में की. मोहल्ले के लोग और भाजपा के मंडल अध्यक्ष राहुल पाण्डेय संजय नंदी के साथ पुलिस थाने में उपस्थित थे. राहुल पाण्डेय ने पुलिस – प्रशासन से आग्रह किया कि तत्परता के साथ मामले में उचित कार्रवाई करें. संजय नन्दी ने बताया क‍ि सोमवार अपराह्न तीन बजे छोटू घर से पैदल ही निकला. जब देर रात तक घर नहीं लौटा तो परिवारवालों ने अपने सगे-संबंधी और रिश्तेदारों से बात की. छोटू के घर में उसकी दो छोटी-छोटी बेटियां हैं. उल्लेखनीय है कि छोटू नन्दी का मोबाइल फोन स्विच ऑफ बता रहा है.

ये भी पढ़ें- Indian Railway, IRCTC: महादेवशाल स्टेशन पर रुकेगी आठ जोड़ी ट्रेन, जानें कब से कब तक होगा ठहराव

Related Articles

Back to top button