
Dhanbad: धनबाद विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मन्नान मल्लिक के नामांकन में पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुबोध कांत सहाय ने मीडिया से बाते करते हुए कहा कि भाजपा की ये अहंकारी सरकार है जो सुप्रीम कोर्ट द्वारा राम मंदिर के दिये गये फैसले को भी कहती है हमने राम मंदिर बना दिया मानो प्रधानमंत्री का ये कहना है कि हमने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया को कहा कि मंदिर का जजमेंट दे दो.
देश की पूरी जनता ने कोर्ट के फैसले का सम्मान किया, लेकिन भाजपा सरकार इसे अपना फैसला मानती है.
सुबोध कांत ने कहा- महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर भाजपा जितनी जलील हुई है कि इसके बारे में जितना बोला जाय वो कम पड़ेगा और इस खेल में प्रधानमंत्री और गृह मंत्री शामिल हैं. साथ ही सुबोध कांत ने यह भी कहा कि रघुवर प्रधानमंत्री की कार्बन कॉपी हैं.
इसे भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव से अधिक विधानसभा चुनाव में बरामद हुए रुपये, अब तक 8 करोड़ 33 लाख हुए जब्त
मन्नान मल्लिक कोयलांचल के गांधी
सुबोधकांत ने कहा- धनबाद के कांग्रेस प्रत्याशी मन्नान मल्लिक कोयलांचल के गांधी हैं जो समाजिक, धार्मिक और भाईचारे के प्रतीक हैं. धनबाद की कोयला राजधानी को कभी खुशहाल नगर बोला जाता था, लेकिन आज इस धनबाद को कोयला चोरों के नाम से जाना जाता है जो सरकार के संरक्षण में चलता है.
इंदिरा गांधी जी ने कोल नेसलाइजेशन के बाद यहां के मजदूर ओर स्थानीय लोगों को स्वावलंबी बनाया था जिसे भाजपा फिर से इसे पूंजीपतियों के हाथों में बेच चुकी है. इसलिए इस बार पहले चरण के रिजल्ट में शायद ही भाजपा का एकाउंट खुल पायेगा.
सुबोधकांत ने भाजपा को सलाह देते हुए कहा कि भाजपा पहले खुद से लड़े उसके बाद गठबंधन से क्योकि लोजपा भी 50 से 60 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जेडीयू भी 50 से 60 सीटों पर और आजसू भी 50 से 60 सीटों पर चुनाव लड़ रही है.
इसे भी पढ़ें : जिस परीक्षा को पांच साल में पूरा नहीं करा सका जेपीएससी, उसे अब सिर्फ चार महीने में कराने का दावा
धनबाद की तीनों सीटें कांग्रेस जीतेगी
उन्होंने यह भी कहा कि धनबाद की तीनों सीटे कांग्रेस की झोली में ही जायेगी क्योकि जनता ने मन बना लिया है कि इस बार की सरकार भाजपा मुक्त सरकार हो.
वहीं मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी मन्नान मलिक ने कहा कि मटकुरिया कांड में पुलिस वालों के द्वारा गोलीबारी की घटना हुई थी. विस्थापन को लेकर खाली करने का प्रमाण प्रशासन के द्वारा दिया गया था. इस आंदोलन के दौरान ना तो सांसद नजर आये और ना ही बीजेपी के कोई कार्यकर्ता. जनता की समस्याओं से भारतीय जनता पार्टी का दूर-दूर तक कोई नाता नहीं रहा है.
इसे भी पढ़ें : कोल्हान में 3 हजार से अधिक इंडस्ट्रीज होने के बावजूद पांच साल से 8 लाख रजिस्टर्ड युवा बेरोजगार




