GiridihJharkhand

#Giridih : शादी समारोह में दूल्हा-दुल्हन समेत दो सौ से अधिक लोगों को हुई फूड प्वाइजनिंग

Giridih : शहर की एक धर्मशाला में शादी समारोह में विषाक्त भोजन के सेवन से दूल्हा-दुल्हन समेत करीब दो सौ लोग फूड प्वाइजनिंग की चपेट में आ गये. दूल्हा-दुल्हन का इलाज धनबाद के पीएमसीएच में चलने की बात कही जा रही है.

कई लोग अब भी दस्त और लूज मोशन से प्रभावित हैं जिनमें अधिकांश का इलाज उनके घर पर चल रहा है जिसमें महिलाओं के साथ काफी संख्या में कम उम्र के बच्चे भी शामिल हैं. कुछ लोगों का इलाज शहर के नर्सिंग होम व सदर अस्पताल में चल रहा है.

इसे भी पढ़ें : #AAP उम्मीदवारों के चयन में हुई है खरीद-फरोख्त : प्रदेश उपाध्यक्ष का आरोप

ऐसे सामने आया मामला

मामला मंगलवार को सामने आया, तो फूड प्वाइजंनिग के शिकार लोगों में मकतपुर के सुभाष बरनवाल, सोनाली देवी, रानी देवी, प्रेम कुमार हन्नी, निखिल कुमार समेत कई लोगों ने बताया कि बीते 23 नवंबर को शहर के बरमसिया स्थित बरनवाल सेवा सदन में शहर के नगीना सिंह रोड निवासी शंकर बरनवाल के परिवार से किसी की शादी थी.

इसमें काफी संख्या में मेहमान जुटे थे. फूड प्वाईजंनिग से प्रभावित लोगों में सुभाष बरनवाल, सोनाली देवी, प्रेम कुमार और निखिल कुमार का कहना है कि 23 नवंबर की रात धर्मशाला में शंकर बरनवाल के परिवार के सदस्य की हुई शादी के दौरान झरियागादी के कैटरर सुरेश कुमार ने मैन्यू के अनुसार व्यंजन तैयार किये थे.

लेकिन दूसरे दिन रविवार की सुबह से सबों को उल्टी और लूज मोशन होना शुरू हो गया. लिहाजा, अधिकांश लोगों की स्थिति तीसरे दिन मंगलवार तक गड़बड़ ही दिखी. इस दौरान कुछ लोगों का इलाज घर पर ही चल रहा था. फूड प्वाइजनिंग के शिकार कई लोग अपने घर पर ही सेलाइन चढ़ाते दिखे.

इसे भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव से अधिक विधानसभा चुनाव में बरामद हुए रुपये, अब तक 8 करोड़ 33 लाख हुए जब्त

कैटरर ने दुकानदार के मत्थे मढ़ा आरोप

इधर जानकारी लेने पर झरियागादी के कैटरर सुरेश का कहना है कि शादी में जो भी समान आया है वह मकतपुर के कारोबारी मुन्ना बरनवाल की दुकान से आया था. इसे अधिक वह कुछ और नहीं बता सकते.

वैसे उन्हें भी जानकारी मिली है कि जितने लोगों ने खाना खाया, उसमें करीब दो सौ से अधिक लोगों की तबीयत अचानक खराब हुई है. अब जिस दुकान से समान आया, वह सही था या नहीं इसकी कोई जानकारी उन्हें भी नहीं है.

बहरहाल, फूड प्वाइजनिंग से प्रभावित लोग अब प्रशासन और पुलिस से पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें : जिस परीक्षा को पांच साल में पूरा नहीं करा सका जेपीएससी, उसे अब सिर्फ चार महीने में कराने का दावा

Related Articles

Back to top button