BiharNEWS

गया: बाइक से बारात जा रहे तीन युवकों की सड़क दुर्घटना में मौत, गुस्साए लोगों ने ट्रक और पिकअप वैन को फूंका

Gaya: जिले में सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जिससे गुस्साए परिजनों ने ट्रक और पिकअप वैन को आग के हवाले कर दिया है. जानकारी के अनुसार जिले के चाकंद थाना क्षेत्र  में सड़क हादसे को दौरान 3 युवकों की मौत हो गई. तीनों युवक एक ही मोहल्ले के रहने वाले बताए जाते हैं. पुलिस ने तीन में से एक डेड बॉडी को काफी मशक्कत के बाद मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा.

मृतक अमित मांझी के शव के साथ आए विश्वजीत कुमार ने बताया कि गया शहर के बड़की डेल्हा मोहल्ले से एक युवक की बारात जहानाबाद के टेहटा के लिए निकली थी. बारात जाने के लिए कुछ लोग ऑटो से तो कुछ बाइक से निकले थे. इसी क्रम में चाकंद थाना के चमंडी के पास एक बाइक पर सवार तीन युवकों को मालवाहक टेंपो ने सामने से टकर मार दी. हादसे में युवक अमित कुमार की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. शव को मेडिकल भेजा गया. उसके थोड़ी देर बाद राजा और विकी कुमार की भी मौत हो गई. सभी एक ही मोहल्ले डेल्हा के रहने वाले थे. परिजनों ने बताया कि मृतकों में अमित कुमार, राजा कुमार और विक्की कुमार शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें:गुमला: डायन-बिसाही के आरोप में पति-पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

Related Articles

Back to top button