JharkhandLead NewsRanchi

एमिफोरिया 2022 में झूमे स्टूडेंट्स

Ranchi: हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, खेलगांव में एमिटी यूनिवर्सिटी का वार्षिक उत्सव चल रहा है. चौथे वार्षिक युवा सांस्कृतिक उत्सव एमिफोरिया 2022 के दूसरे दिन पास आउट स्टूडेंट्स ने पुरानी यादों को ताज़ा किया. यह एमिटी का पहला एलुमिनी मीट था. एमिटी स्कूल ऑफ टेक्नोलॉजी एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड (एयूजे) के केवीएस गौतम ने कहा कि यह एमिफोरिया है जब मैं एंकरिंग नहीं कर रहा हूं. जब आप एमिटी से जुड़ते हैं तो आपकी दुनिया पूरी तरह से बदल जाती है. 2017-19 बैच के हर्षित चितलांगिया, एयूजे के पूर्व कैप्टन ने कहा कि एयूजे ने मुझे बहुत कुछ सिखाया है. जिससे मुझे कई कार्यक्रम का सफल आयोजन करने में मदद मिली.

इसे भी पढ़ें: मांडर उपचुनावः शिल्पी के माथे मांडर का ताज, गंगोत्री को मिली निराशा

प्रो डॉ रमन कुमार झा, कुलपति, एमिटी यूनिवर्सिटी ने कहा कि बच्चे जो कुछ भी करते हैं वह हम सभी की शोभा बढ़ाता हैं. यूनिवर्सिटी के सदस्य/फैकल्टी आपके पिता और माता के रूप में काम करते हैं. प्रो डॉ अजीत कुमार पांडेय, निदेशक ने कहा कि 365 दिनों में एक दिन होता है जिसे एमिफोरिया कहा जाता है. मौके पर प्रभाकर त्रिपाठी रजिस्ट्रार ने सभी को आशीर्वाद दिया. इस दौरान एमिटी यूनिवर्सिटी पटना और चंडीगढ़ के अतिथि भी मौजूद थे.

एमिटी यूनिवर्सिटी रांची एलुमिनी एसोसिएशन (AURAA) के लिए स्टूडेंट्स ने कई कार्यक्रम आयोजित किए. मिस यूनाइटेड नेशंस अर्थ बनने वाली पूर्व स्टूडेंट एंजेल एम तिर्की की सराहना की गई. वहीं LT 71 को बैटल ऑफ बैंड्स में विजेता घोषित किया गया. जबकि GOG ESPORTS ने BGMI जीता. जंक से फंक में आयुष राज ने पहला और वेलोरेंट में नो वे आउट ने बाजी मारी.

इसे भी पढ़ें: लगातार चौथे उपचुनाव में कुम्हलाया कमल, बाबूलाल, दीपक, रघुवर, धर्मपाल, अर्जुन, अन्नपूर्णा पर अकेले भारी पड़े बंधु तिर्की

Related Articles

Back to top button