
Ranchi : झारखंड के देवघर जिले के जसीडीह इलाके में आइआइटी की तैयारी कर रहे छात्र ने आग लगा कर आत्महत्या कर ली. छात्र का नाम विशाल अर्नव है. बताया जा रहा है कि छात्र ने शरीर में आग लगा कर छत से कूद कर आत्महत्या की है. वह आइआइटी की तैयारी कर रहा था. तैयारी के दौरान कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान था. उसके पिता एसबीआइ बैंक गोड्डा में कार्यरत हैं. इस घटना की जानकारी मिलने के बाद जसीडीह थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है. शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
इसे भी पढ़ें – BIG NEWS : COVID वैक्सीनेशन के लिए बाध्य नहीं कर सकती सरकार, मौजूदा वैक्सीन नीति अनुचित नहीं : सुप्रीम कोर्ट



