JharkhandKhas-KhabarSimdega

सिमडेगाः जहरीली हड़िया पीने से छह लोगों की मौत, पांच की हालत गंभीर

Simdega: जिले के ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के केरिया पंचायत तेरी टोली में जहरीली हड़िया पीने से छह लोगों की मौत हो गयी. मरने वालों में चार महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं. वही पांच लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. जिनका इलाज चल रहा है. वही हड़िया का सेंपल ले लिया गया है और जांच के लिए भेजा गया है.

इसे भी पढ़ेंःपलामू – बंगाल के जलपाइगुडी से लूट के 37 लाख व बिहार के कटिहार से 12 लाख 50 हजार बरामद

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि तेरी टोली में कल रात एक महिला फुलजेन्सिया भेंगरा की मौत हो गई थी, गांव के कुछ लोग उसके अंतिम संस्कार में गए थे. और रात भर वही रुकने के बाद फुलजेन्सिया के घर में ही रहने के बाद शनिवार सुबह में गांव के लोगों ने घर में रखी जहरीली हड़िया पी ली.  हड़िया दारु पीने के बाद से ही लोगों की स्थिति बिगड़ने लगी. इधर घटना की सूचना मिलने पर प्रखंड प्रशासन द्वारा सभी प्रभावित लोगों को सदर अस्पताल लाया गया. सदर अस्पताल में इलाज के क्रम में 5 लोगों की मौत हो गई. शनिवार को हुई पांच लोगों की मौत में 3 महिलाएं एवं दो पुरुष शामिल हैं. घटना की सूचना मिलते ही पूरा पुलिस-प्रशासन अस्पताल पहुंचा. इधर एसपी संजीव कुमार ने बताया कि विषाक्त हड़िया का सेवन करने से 10 लोग बीमार पड़ गए थे. जिसमें 5 लोगों की मौत इलाज के दौरान हो गई, जबकि पांच लोग इलाजरत हैं.

मृतकों में मेरी विलुंग, मेड़ो देवी, टुडे लुगून एवं घुरन मांझी और संजय मांझी के नाम शामिल है. लोगों का मानना है कि फुलजेन्सिया भेंगरा की मौत भी विषाक्त हड़िया पीने से ही हुई है.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button