
Chaibasa : सेल गुवा माइंस का वार्षिक 59वां एन्वल माइंस सेफ्टी वीक कंपटीशन 2021 के तहत माइंस निरीक्षण डीजीएमएस के दिशा निर्देश पर सेल गुवा मुख्य महाप्रबंधक विपिन कुमार गिरी की ओर से किया गया. सेल गुवा के सीएमई, ओएचपी, एचडीबी,जीरो पॉइंट, शिपिंग, मैगजीन, कैंटीन का निरीक्षण कर सेल के श्रमिकों के मिलने वाली सुविधाओं एवं कार्यप्रणाली को देखा गया. इस संदर्भ में माइंस को सुसज्जित करने के लिए बुनियादी तौर से विभिन्न प्रकार की तैयारी की गई है. विभिन्न खदानों से पदाधिकारियों ने विभागीय हेड की उपस्थिति में ट्रेड टेस्ट का आयोजन किया गया. इसमें सेल गुवा के चार विभागों को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया. सबों ने बताया कि वर्तमान में सेल गुवा क्षेत्र के चौमुखी विकास होने की स्थिति साफ तौर से दिख रही है. विकास की रूपरेखा के तहत माइंस में किए गए कार्य प्रशंसनीय है. सेल गुवा अयस्क खान को आईएसओ 9001, 14001 एवं 45001 प्रबंधन प्रणाली से सम्मानित किया जाना. विभागीय स्तर पर पदाधिकारियों में महाप्रबंधक एसपी दास, सीबी कुमार, आरके सिन्हा, मिलन नंदी आदि कार्यक्रम की अगुवाई कर रहे थे. निरीक्षण के दौरान विभिन्न विभागों में मजदूरों को मिलने वाले सुविधाओं एवं कार्य प्रणाली की जांच की गई.
इसे भी पढ़ें- ठंड ने अस्त-व्यस्त कर दिया है शहर का जन-जीवन, पारा 12 डिग्री पर पहुंचा




