
Jamshedpur : शहर का तापमान गिरकर 12 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है. इसके साथ ही ठंड बढ़ गयी है. ठंड बढ़ने से शहर और गांव अस्त-व्यस्त हो गया है. लोग सुबह देर तक सो रहे हैं. अगर जाग भी गये तो बिस्तर में ही दुबके रह रहे हैं. सुबह होने के बाद भी कोहरा से लोगों को परेशानी हो रही है. सूरज निकलने तक कोहरा देखा जाता है.
स्कूली बच्चों को हो रही परेशानी
ठंड के कारण स्कूली बच्चों को खासा परेशानी हो रही है. हालाकि स्कूल का समय में परिवर्तन भी कर दिया गया है. बुधवार की बात करें तो शहर का अधिकतम तापमान 27.0 डिग्री पर था और न्यूनतम 12 .0 डिग्री दर्ज किया गया है. भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, अभी न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिलेगी. इस माह सबसे अधिक ठंड 19 दिसंबर को पड़ने की संभावना है. उस दिन न्यूनतम तापमान घटकर 11 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाएगा. ऐसा मौसम विभाग का अनुमान है.
तापमान एक नजर में
तिथि : न्यूनतम : अधिकतम
15 दिसंबर : 12.0 : 27.0
16 दिसंबर : 12.0 : 27.0
17 दिसंबर : 12.0 : 26.0
18 दिसंबर : 14.0 : 27.0
19 दिसंबर : 11.0 : 26.0
20 दिसंबर : 11.0 : 26.0




