
Ranchi : सीएम के काफिले पर सोमवार की शाम किशोरगंज चौक के समीप हुए हमले के मामले की पुलिस एसोसिएशन ने निंदा की है. प्रेस कांफ्रेंस में आरोपियों को अविलंब चिन्हित कर कठोर कार्रवाई करने का मांग की गयी.
एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने गोंदा यातायात थाना प्रभारी नवल किशोर पर हुए जानलेवा हमले के मामले में भी आरोपियों को चिन्हित कर कड़ी सजा दिलाने की मांग की.
प्रेस वार्ता में मौजूद एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि दिन-रात पुलिसकर्मी अपनी जान का परवाह किये बगैर ड्यूटी में तैनात रह कर लोगों को सुरक्षा मुहैया कराते हैं.
ऐसे में पुलिस कर्मियों पर हमला कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. इस तरह की कायराना हरकत करने वाले लोगों को चिन्हित कर कठोर कार्रवाई की मांग की गयी.
इसे भी पढ़ें : इंफ्रास्ट्रक्चर के नाम पर खूब बनीं इमारतें, पर खत्म हो गये ओपन स्पेस और बच्चों के खेल के मैदान




