JharkhandLead NewsRanchiTOP SLIDER

फेज-वाइज एमएसपी बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू, किसानों को 2–7 दिनों में मिलेगा भुगतान

Ranchi: ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि किसानों से किए गए वादों को पूरा करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने जानकारी दी कि फेज़-वाइज न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) बढ़ाने की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू कर दी गई है, जिससे किसानों को सीधे आर्थिक लाभ मिलेगा।

मंत्री ने बताया कि इस बार सरकार ने खरीद प्रणाली में महत्वपूर्ण सुधार किया है। किसानों को उनकी फसल का एकमुश्त भुगतान 2 से 7 दिनों के भीतर उपलब्ध कराया जाएगा। इससे किसान समय पर राशि प्राप्त कर सकेंगे और खरीद व्यवस्था में बिचौलियों की भूमिका समाप्त होगी।

Related Articles

Back to top button