Jamshedpur

परसूडीह में सड़क पर बार-बार खुदाई से लोगों को हो रही है परेशानी

खुदाई से ही फट गया है पानी का पाइप लाइन, कई घरों में जलापूर्ति में पड़ रहा है व्यवधान, लोगों ने की समस्या का शीघ्र समाधान करने की मांग उठायी

Jamshedpur : परसूडीह की रहने वाली कांग्रेस नेत्री सह बंगबंधू संस्था की अपर्णा गुहा शुक्रवार को क्षेत्र की समस्या को लेकर  परसूडीह के स्थानीय लोगों को साथ डीसी से मिलने के लिए पहुंची. अपर्णा ने डीसी को बताया कि परसूडीह इलाके में बार-बार सड़क की खुदाई का काम किया जा रहा है. इस कारण आम लोगों को आवागमन करने में भारी परेशानी हो रही है. प्रमथनगर के कारवी रोड और कॉलेज रोड में एक बार फिर से सड़क की खुदाई करने का काम शुरू कराया गया है.

जनप्रतिनिधियों को भी जानकारी नहीं

अपर्णा गुहा का कहना है कि इसकी जानकारी यहां के जनप्रतिनिधियों को भी नहीं है. बिना किसी से सलाह-मश्विरा किए हुए ही बार-बार सड़क की खुदाई का काम क्यों किया जा रहा है. जो भी काम है एक बार में ही पूरा किया जाना चाहिए. डीसी को बताया गया कि सड़क की खुदाई करने के बाद उसकी मरम्मति करने पर भी ध्यान नहीं दिया जाता है.

पानी का पाइप लाइन फटा

सड़क की खुदाई के दौरान ही पानी का पाइप लाइन भी फट गया है. इससे लोगों को भारी परेशानी हो रही है. कई घरों में पानी की आपूर्ति तक नहीं हो पा रही है. इस तरह की समस्या लेकर स्थानीय लोग अपर्णा गुहा के  पास भी पहुंचे हुए थे. इसके बाद ही उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ डीसी से मिलने की योजना बनायी.

ये थे मौजूद

डीसी से मिलने पहुंचे लोगों में राजेश राय, डी मित्रा, सुदीप चंद्र पाल, शोभना चक्रवर्ती, एमकेएस राय, बापी दास, टी मुखर्जी, शिशिर मजुमदार, असीमा मुखर्जा, असीमा भट्टाचार्य, सौमी सरकार, रूपसा दास, सुब्रत बरूआ आदि मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें- मकान मालिक की बेटी के साथ अश्लील हरकत करता है किरायेदार प्राइवेट टीचर

Related Articles

Back to top button