BusinessTODAY'S NW TOP NEWS

#Corona की चपेट में शेयर मार्केटः सेंसेक्स 2000 अंकों से धड़ाम, निफ्टी में भी भारी गिरावट

Mumbai: कोरोना ने देश और दुनिया में कोहराम मचा रखा है. एक ओर जहां कोरोना के कारण दुनिया में 6471 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं कारोबार को भी कोरोना ने चौपट कर दिया है.

शेयर बाजार एकबार फिर कोरोना की चपेट में दिख रहा है. सोमवार को भारतीय शेयर बाजार भी खुलते ही धड़ाम हो गए. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स करीब 1000 अंकों की भारी गिरावट के साथ 33,103.24 पर खुला.

इसे भी पढ़ेंः#MP_Political_Crisis: फ्लोर टेस्ट पर सस्पेंस, देर रात राज्यपाल से मिले कमलनाथ

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 9,587.80 पर खुला. कोरोना के बढ़ते प्रभाव के कारण थोड़ी ही देर में सेंसेक्स करीब 1700 अंक से ज्यादा टूटकर 32262 पर पहुंच गया.

शेयर बाजार पर कोरोना का कहर

सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर इंडेक्स 1844.86 अंकों की गिरावट के साथ 32,258.62 अंकों पर कारोबार करता देखा गया. इंडेक्स के सभी शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते देखे गए. देखते ही देखते सेंसेक्स 2000 से भी ज्यादा अंकों से नीचे गिरा है. वहीं निफ्टी में 500 अंकों को गिरावट दर्ज की गयी.

सेंसेक्स के जिन शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है उनमें इंडसइंड बैंक, एचडीफसी, आइसीआइसीआइ बैंक और ऐक्सिस बैंक शामिल है. वहीं निफ्टी पर जेएसडब्ल्यू स्टील, वेदांता, हिंडाल्को में भारी गिरावट देखी गयी. जबकि रिवाइवल की खुशी में येस बैंक के शेयरों में 30 प्रतिशत तक की तेजी देखी गयी.

उल्लेखनीय है कि कोरोना को देखते हुए अमेरिकी फेड रिजर्व ने इंटरेस्ट रेट जीरो कर दिया है. जिसका असर बाजारों पर देखा जा रहा है. दुनियाभर के शेयर बाजारों में मंदी का दौर देखा जा रहा है. एशियाई बाजारों में सुबह के कारोबार में 7 फीसदी तक की गिरावट देखी गई. वहीं यूएस स्टॉक्स फ्यूचर्क की बात करें तो यह 4 पर्सेंट से नीचे कारोबार करता देखा गया.

इसे भी पढ़ेंःगिरिडीह: ओपन कास्ट में सफेदपोशों के संरक्षण में धड़ल्ले से हो रहा अवैध खनन, डर से नहीं जाते CCL सुरक्षाकर्मी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button