JharkhandLead NewsRanchi

अभी भी लोबिन हेम्ब्रम के तेवर तल्ख़, कहा- सच बोलना बगावत है तो हां, मैं बागी हूं

Ranchi: लगातार अपनी ही सरकार को कठघरे में खड़ा कर रहे झामुमो के वरिष्ठ विधायक लोबिन हेम्ब्रेम के तेवर अभी भी तल्ख़ हैं. न्यूज़ विंग से बात करते हुए उन्होंने साफ़ कहा कि मैं वही बात कर रहा हूं जो बात चुनाव से पहले झामुमो ने जनता से वादा किया था. कहा कि सच यही है की झामुमो ने जनता से वादा किया था की हमारी सरकार बनी तो 1932 के खतियान के आधार पर स्थानीय और नियोजन नीति बनेगी. सीएनटी और एसपीटी एक्ट को सख्ती से लागू किया जाएगा. जल जंगल जमीन का संरक्षण होगा. लेकिन सरकार बनने के बाद इन मुद्दों पर काम नहीं हो रहा है. कहा कि सरकार और पार्टी बताए कि क्या जनता से यह वादा नहीं किया गया था.

आज 26 महीने सरकार गठन के हो गए लेकिन इस मुद्दे पर कोई काम नहीं हुआ. सदन में मैंने कई बार इस बात पर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया. दुःख तब हुआ जब मुख्यमंत्री सदन में यह बयान देते हैं कि खतियान आधारित स्थानीय और नियोजन नीति नहीं बन सकती. इसमें क़ानूनी अड़चन है. जनता से वादा करते समय यह बात क्यों नहीं समझ में आई थी. साफ़ कहा कि यदि सच बोलना बगावत है तो हां मैं हूं बागी. कहा कि अपनी ही सरकार में बात नहीं रखेंगे तो कहां रखेंगे.

इसे भी पढ़ें : Jharkhand Corona Update: प्रकोप के बाद पहली बार सक्रिय मरीजों की संख्या 20 से कम, 24 घंटे में चार संक्रमित मिले-इनमें 3 रांची से

धड़ल्ले हो रहा है अवैध खनन, गुरूजी को कमजोर करने की हो रही साजिश

लोबिन ने कहा कि उन्होंने गुरूजी के साथ झारखंड की जल, जंगल, जमीन को बचाने के लिए आन्दोलन किया है. आदिम जनजाति और जनजाति के उत्थान के लिए गुरूजी के साथ काम किया है. लेकिन झारखंड की दशा देखकर दुःख होता है. गुरूजी के सपने को कुचला जा रहा है. मैं गुरूजी का सिपाही हूं और इस नाते यह कभी बर्दाश्त नहीं कर सकता कि कोई गुरूजी के सपने को कुचले. आज धड़ल्ले राज्य में अवैध खनन हो रहा है. पत्थर और बालू की लूट हो रही है. मैंने बार-बार इस मामले को सरकार के समक्ष रखा. सदन में भी मामला उठाया. कोई कार्रवाई नहीं हुई.

साफ़ कहा की सरकार के स्तर पर लापरवाही है इसलिए मेरी बात का कोई असर नहीं हो रहा है. उन्होंने कहा कि उनके ऊपर सरकार गिराने का आरोप लग रहा है, जो बेबुनियाद है. हम क्यों सरकार गिराएं. कहा कि वह पहले विधायक हैं जो गुरूजी के लिए अपनी सीट खाली करने के लिए तैयार थे. लेकिन उस समय भी गुरूजी को कमजोर करने के लिए उन्हें तमाड़ से उपचुनाव लड़ाया गया. पार्टी को पता करना चाहिए कि वे लोग कौन थे जो गुरूजी को कमजोर करना चाहते थे. उन्होंने आरोप लगाया कि आज भी कुछ लोग गुरूजी को कमजोर करने में लगे हुए हैं. लोबिन ने एक सवाल के जवाब में कहा कि गुरूजी कभी विशवास नहीं करेंगे कि मैं गलत कर रहा हूं.

इसे भी पढ़ें :JAC UPDATE : नौवीं एवं 11 वीं के वि‍द्यार्थ‍ियों के ल‍िए खुशखबरी, पंजीयन सह परीक्षा आवेदन प्रपत्र जमा करने की तारीख बढ़ी  

Related Articles

Back to top button