
Dhanbad: केंद्रीय अस्पताल के कोविड-19 अस्पताल में शराब पीते कोरोना संक्रमित अपराधी की वायरल हुई तस्वीर को सीएम हेमंत सोरेन ने संज्ञान में लिया है. उन्होंने जिला प्रशासन को इस वायरल तस्वीर की जांच कर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.
मुख्यमंत्री का निर्देश मिलते ही धनबाद जिला प्रशासन रेस हुआ और कोविड अस्पताल पहुंचकर जांच में जुट गया. धनबाद एसडीएम राज महेश्वरम ने कहा कि वायरल तस्वीर की जांच कर ली गयी है. उसमें जो भी दोषी पाये जायेंगे उन पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी.
इसे भी पढ़ें – बिरसा जैविक उद्यान, ओरमांझी के निदेशक का पद अतिरिक्त प्रभार में, होना चाहिए स्थाई निदेशक
मारपीट व रंगदारी मांगने का है आरोपी
कोविड-19 वार्ड में जिस युवक का शराब पीते फोटो वायरल हुआ है उसके ऊपर रंगदारी मांगने और मारपीट करने का आरोप हैं. उसने एक मां और बेटे की रंगदारी के लिये सरेआम पिटाई कर दी थी. जिसके बाद महिला के शिकायत पर युवक के ऊपर मामला दर्ज किया गया था.
मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था. इसी बीच कोविड 19 वार्ड युवक का शराब पीते फोटो वायरल हुआ है. वायरल फोटो में हथकड़ी भी लगी है और वह शराब का सेवन भी कर रहा है. यह युवक कोई और नहीं बल्कि मारपीट व रंगदारी का आरोपी कतरास के शिव मुहल्ला का रहने वाला युवक है. युवक को 21 अगस्त को ही कतरास पुलिस ने गिरफ्तार किया था.
इसे भी पढ़ें – राज्य के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी




