Chaibasa

चक्रधरपुर में 15 दिवसीय आर्ट एंड क्राफ्ट मेला का थाना प्रभारी ने किया उद्घाटन

चक्रधरपुर के रेलवे हाई स्कूल मैदान में सोमवार को आर्ट एंड क्रॉफ्ट मेला का उद्घाटन चक्रधरपुर थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार ने फीता काट कर किया.इस मौके पर थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार ने कहा कि इस तरह के मेला में विभिन्न राज्यों से निर्मित वस्तुऐं एक ही स्थान में मिल जाता है.लोग एक ही स्थान पर मनोरंजन के साथ जरूरत के सामानों का खरीदारी कर सकते हैं।मेला का उद्घाटन के साथ मेला का शुभारंभ हुआ. इस बार मेला में सहारनपुर का फर्निचर,भदोई का कारपेट, क्रोकरी,राजस्थानी आचार,वल्ड फिटनेस, केटलरी, चुरन, वाटर वोट,मिक्की माउस,साईं औषधी, झारखंड फेमस पोली फर्निचर,कपड़ा,सजावटी सामग्री, खिलौनी,बांस से बनी वस्तुऐं आदि का स्टॉल लगाया गया.

इसे भी पढ़ें: रिम्स में फिर इंटरनेट सेवा ठप, रजिस्ट्रेशन बंद, मरीज के परिजन कर रहे हंगामा

बच्चों के मनोरंजन के लिये कई तरह की झुला के अलावे मेल में कई उत्पादों,कला और शिल्प कार्यों का प्रदर्शन किया गया है. सावित्री जनसेवा संस्था सह मेला आयोजक चंदु राय,अरूण कुमार गुप्ता,जतीम खान,मो नासिर अली ने बताया कि मेला में झारखंड के अलावे दुसरे राज्य के हस्त निर्मित नाना प्रकाश के वस्तुओं के अलावे मनोरंजन का आइटम, स्वादिष्ट व्यंजनों का स्टॉल लगा है.यह मौके पर संजय राय,लक्ष्मी राय आदि उपस्थिति थे

Related Articles

Back to top button